शहर

Delhi News: गाजीपुर में रहस्यमयी गंध का कहर, घर में खेलते-खेलते बेहोश हुई दो बच्चियां, एक की मौत

दिल्ली के गाजीपुर स्थित एक फ्लैट में संदिग्ध रासायनिक गंध की चपेट में आने से ढाई साल की बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसकी 7 वर्षीय बहन बेहोश हो गई। पुलिस और डीडीएमए की टीम ने मौके का निरीक्षण किया और मामले की जांच जारी है।

Image

सांकेतिक फोटो

Photo : iStock

Delhi News: पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर इलाके से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां एक फ्लैट में रविवार को संदिग्ध रासायनिक गंध की चपेट में आने से ढाई साल की एक बच्ची की मौत हो गई। वहीं उसकी बड़ी बहन बेहोश हो गई। दोनों को तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने छोटी बच्ची को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल सकता है कि फ्लैट में रासायनिक गंध कहां से आई, पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

बड़ी बहन की हालत स्थिर

पुलिस के अनुसार, अपराह्न करीब 2:19 बजे गाजीपुर के आशीर्वाद अपार्टमेंट में स्थित एक फ्लैट से संदिग्ध रासायनिक गंध आने की सूचना पीसीआर कॉल के जरिए प्राप्त हुई। पुलिस अधिकारी ने कहा, ’’ कॉल करने वाले ने बताया कि दो बच्चे एक कमरे में बेहोश हो गए हैं, जहां उनकी मां भी मौजूद थी। बच्चों को तुरंत नोएडा के सेक्टर-11 स्थित पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने छोटी बच्ची को मृत घोषित कर दिया। उसकी सात वर्षीय बड़ी बहन की हालत स्थिर है और वह फिलहाल सुरक्षित है।’’

मां ने बताया खेलते-खेलते बेहोश हुईं दोनों बच्चियां

प्रारंभिक जांच के तहत, एक अपराध जांच दल और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के अधिकारियों ने परिसर का निरीक्षण किया। पुलिस ने बताया कि निरीक्षण के दौरान, टीमों को घटनास्थल पर किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि के तत्काल संकेत नहीं मिले। अधिकारी ने कहा, ’’अपने शुरुआती बयान में बच्चों की मां ने पुलिस को बताया कि दोनों लड़कियां कमरे के अंदर एक साथ खेल रही थीं, तभी अचानक वे एक-दूसरे पर गिर पड़ीं और बेहोश हो गईं।’’ बच्चियों के पिता पेशे से दर्जी हैं, घटना के समय वे घर पर नहीं थे। लेकिन सूचना मिलते ही वे तुरंत घर पहुंचे। पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें