शहर

Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में भयंकर ठंड के बीच अचानक छाया घना कोहरा, AQI 360 पर पहुंचा; एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी

Delhi weather news: दिल्ली के कई इलाकों से सुबह-सुबह घने कोहरे की तस्वीरें सामने आईं। दिल्ली एयरपोर्ट ने भी कम विजिबिलिटी के लिए एडवाइजरी जारी की और यात्रियों से अपडेटेड जानकारी के लिए एयरलाइंस से संपर्क करने को कहा। हालांकि, फ्लाइट ऑपरेशन सामान्य रहे, एयरपोर्ट ने यह ट्वीट किया।

Image

दिल्ली-एनसीआर में भयंकर ठंड के बीच अचानक छाया घना कोहरा

Delhi, Noida, Gurugram weather: देश में जबरदस्त ठंड पड़ रही है। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाके भी बेहद ठंडे हैं। इस बीच अचानक कोहरा पड़ने से भी जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट के अनुसार, बुधवार सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान थोड़ा बढ़कर 3.8 डिग्री सेल्सियस हो गया, जबकि शीतलहर जारी है। राष्ट्रीय राजधानी और उसके आस-पास के इलाकों में अचानक घना कोहरा छा गया, जो अब छंटने लगा है।

दिल्ली के कई इलाकों से सुबह-सुबह घने कोहरे की तस्वीरें सामने आईं। दिल्ली एयरपोर्ट ने भी कम विजिबिलिटी के लिए एडवाइजरी जारी की और यात्रियों से अपडेटेड जानकारी के लिए एयरलाइंस से संपर्क करने को कहा। हालांकि, फ्लाइट ऑपरेशन सामान्य रहे, एयरपोर्ट ने यह ट्वीट किया।

IMD का अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि बुधवार को लगातार तीसरे दिन भी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शीतलहर जारी रही, साथ ही सुबह के समय घना कोहरा भी छाया रहा। मौसम एजेंसी ने कहा कि अगले दिन भी शीतलहर जारी रहने की संभावना है, जिसमें दिल्ली और आसपास के इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी कम रहेगा। रात और सुबह के समय कोहरा जारी रहने की उम्मीद है, जबकि दिन में मौसम मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है।

ठंड, कोहरा और गंदी हवा

इस बीच, हवा की क्वालिटी बहुत खराब कैटेगरी में बनी रही और AQI 360 रहा। कुछ मॉनिटरिंग स्टेशनों पर हवा गंभीर कैटेगरी में थी। कुछ जगह AQI लगभग 400 के करीब तक पहुंचता दिखा। 0 से 50 के बीच AQI रीडिंग को 'अच्छा', 51 से 100 को 'संतोषजनक', 101 से 200 को 'मध्यम', 201 से 300 को 'खराब', 301 से 400 को 'बहुत खराब' और 401 से 500 को 'गंभीर' माना जाता है।

IMD के डेटा के मुताबिक, दिल्ली में कड़ाके की ठंड और बहुत खराब हवा की क्वालिटी के साथ सुबह हुई। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के डेटा के अनुसार, सुबह 7 बजे ओवरऑल एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 357 रिकॉर्ड किया गया, जो 'बहुत खराब' कैटेगरी में आता है, जबकि घने कोहरे और शीतलहर के बीच सुबह का तापमान 3-4°C के आसपास रहा।

पिछले कुछ दिनों से राजधानी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, मंगलवार को न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जो इस मौसम की अब तक की सबसे ठंडी सुबह थी। हालांकि, IMD ने बुधवार को न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी का अनुमान लगाया था। उसने अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी का अनुमान लगाया है।

दिल्ली में ठंडा दिन

दिल्ली में पिछली बार 16 जनवरी, 2023 को न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सुबह के समय घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम हो गई थी और उम्मीद है कि राष्ट्रीय राजधानी में शीतलहर की स्थिति जारी रहेगी। इस बीच, कर्तव्य पथ पर 77वें गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल चल रही है।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article