शहर

दिल्ली में भारी बारिश से सड़कें लबालब, NCR में अगले कुछ घंटे में बरस सकते हैं मेघ; IMD ने जारी किया अलर्ट

Delhi Heavy Rain : दिल्ली के मोतीनगर समेत कई इलाकों में भारी बारिश के कारण सड़कों पर जलजमाव हो गया। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, देर शाम तक बारिश में तेजी से जलभराव और सड़कों पर जाम की समस्या पैदा हो सकती है।

Image

दिल्ली के मोती नगर में भारी बारिश

Delhi Heavy Rain : दिल्ली-एनसीआर में बादलों की आवाजाही है। गुरुवार को दिल्ली के कुछ हिस्सों पर भारी बारिश हुई, जिससे सड़कें लबालब भर गईं। जोरदार बारिश के कारण मोती बाग मेट्रो स्टेशन के पास की सड़कों पर पानी भर गया है। मौसम विभाग ने समूचे एनसीआर में मौसमी गतिविधियां होने का पूर्वानुमान जारी रखा है। हो सकता है दिन ढलने तक नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश रिकॉर्ड की जाए। फिलहाल, इन इलाकों धूप-छांव का खेल जारी है।

आईएमडी की मानें तो इस सप्ताह भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। अगले कई दिनों तक आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और हल्की बारिश या बूंदाबांदी का सिलसिला जारी रह सकता है। हालांकि बारिश के बीच तापमान में बड़ी बढ़ोतरी की संभावना नहीं है, लेकिन वातावरण में नमी का स्तर काफी अधिक रहने के कारण उमस लोगों को परेशान कर सकती है।

हवा की क्वालिटी में सुधार

वहीं, बारिश की रफ्तार कम होते ही दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में हवा की क्वालिटी (AQI) ग्रीन से यलो जोन की तरफ बढ़ता दिखाई दे रहा है। 13 अगस्त को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। 15 अगस्त को भी मौसम का मिजाज लगभग ऐसा ही रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आसमान में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

कहां कितना एक्यूआई

गाजियाबाद में इंदिरापुरम का एक्यूआई 124, लोनी 128, संजय नगर 102, वसुंधरा 99 और वेद विहार-लोनी 114 दर्ज किया गया। यहां वसुंधरा का स्तर 99 और संजय नगर का 102 रहा, जबकि लोनी में एक्यूआई 128 तक पहुंच गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान से फिलहाल सबसे बड़ी राहत तापमान को लेकर है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article