शहर

आखिर दिल्ली-NCR में क्यों पड़ रही है इतनी ज्यादा ठंड, कारण जान छूट जाएगी कंपकंपी

दिल्ली और आसपास के शहरों व इलाकों में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रचंड ठंड के प्रकोप से लोगों का सुबह-शाम बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। शीतलहर का प्रकोप बहुत ज्यादा है और कोल्ड डे के चलते दिन में भी कंपकंपी छूट रही है। आखिर इतनी ठंड का कारण क्या है? चलिए जानते हैं -

Image

दिल्ली में इतनी ठंड क्यों पड़ रही है, जानिए चार कारण (Photo - PTI)

Photo : PTI

दिल्ली-NCR और उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शीतलहर से लोग दिन में भी कांपते हुए नजर आ रहे हैं। हाड़ कंपाने वाली ठंड के चलते लोगों को सुबह और देर शाम घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। दिल्ली की सर्दी को लेकर तमाम बातें कही जाती हैं, लेकिन इस बार की ठंड से कई सालों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। ऐसे में प्रश्न ये उठता है कि आखिर दिल्ली में इतनी ठंड क्यों पड़ रही है। आखिर क्या कारण है कि दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोग इतने दिनों तक प्रचंड शीतलहर का सामना करने को मजबूर हैं। चलिए जानते हैं -

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में इन दिनों प्रचंड ठंड का प्रकोप देखने को मिल रहा है। तापमान लगातार सामान्य से नीचे बना हुआ है। दिल्ली के अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरुग्राम, अलवर, मेरठ के साथ ही आसपास के कई क्षेत्रों में शीतलहर से लोग परेशान हैं। यही नहीं आसपास के कई इलाकों में पाला पड़ने की घटनाएं भी सामने आई हैं। कई दिनों तक कोल्ड-डे का सामना करना पड़ रहा है और घने कोहरे ने भी लोगों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। इतनी प्रचंड ठंड के चार प्रमुख कारण हैं।

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर

हिमालयी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय है, जिसके कारण पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है। उत्तर-पश्चिमी दिशा से तेज ठंडी हवाएं चल रही हैं, जो बर्फीली हवा को उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में धकेल रही है और उसके कारण यहां शीतलहर का प्रकोप देखने को मिल रहा है।

साफ आसमान से बढ़ी ठंड

अगर रात को आसमान की तरफ देखें तो आजकल आसमान साफ नजर आ रहा है। रात के समय आसमान साफ रहने से धरती की गर्मी तेजी से अंतरिक्ष में चली जाती है, इसे रेडिएशनल कूलिंग कहा जाता है। इस इफेक्ट के चलते रात के तापमान में बहुत तेज गिरावट आती है।

पहाड़ों से आई ठंडी हवाएं

बर्फबारी के कारण पहाड़ों में काफी ज्यादा ठंड देखने को मिल रही है। वहां से आई ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों में फंस गई हैं। हवाएं कमजोर होने के कारण वह बाहर नहीं निकल पा रही हैं। इन हवाओं के चलते शीतलहर और ज्यादा तेज हो गई है।

घना कोहरा

why so cool ai image

दिल्ली में प्रचंड ठंड का कारण (फोटो - AI)

मैदानी इलाकों में घना कोहरा देखने को मिल रहा है। प्रदूषण के चलते स्मॉग के कारण धूप धरती तक नहीं पहुंच पा रही है, जिससे दिन का तापमान भी लगातार नीचे बना हुआ है। धूप नहीं आने से दिन में भी कंपकंपी छूट रही है।

एक तरफ दिल्ली-एनसीआर में ठंड और शीतलहर से हालात बिगड़े हुए हैं, दूसरी तरफ एयर क्वालिटी इंडेक्स भी लगातार 400 या उससे ऊपर बना हुआ है। लगातार प्रदूषण गंभीर श्रेणी में बना हुआ है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!