शहर

दिल्ली-एनसीआर में आंधी-बारिश से बदला मौसम, ओलावृष्टि से गिरा तापमान; IMD का आया अलर्ट

Delhi-NCR Rain Weather : एनसीआर में मौसम का मिजाज लगातार बदला गया है। बुधवार की शाम आसमान बादलों से घिरा गया और कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और बूंदाबांदी से मौसम खुशनुमा हो गया।

Image

दिल्ली-एनसीआर में बारिश

Delhi-NCR Rain Weather : दिल्ली-एनसीआर में बुधवार की शाम आसमान बादलों से घिरा गया और कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और बूंदाबांदी से मौसम खुशनुमा हो गया। आईएमडी की ताजा अपडेट के मुताबिक, इंदिरा गांधी हवाई अड्डे और ओखला समेत कई इलाकों में तेज तड़ित झंझा (गरज-चमक) के साथ हल्की ओलावृष्टि हुई और तेज हवाओं के साथ पानी गिर रहा है, जिससे तापमान में मामूली कमी देखी जा रही है। हालांकि, अचानक आई बारिश के कारण सड़कों पर जाम की स्थिति देखी जा रही है। कमोबेश ऐसा ही मौसम नोएडा के कुछ हिस्सों पर बना हुआ है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के स्थानीय मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, 13 मई की शाम को गरज के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हालांकि, फिलहाल किसी प्रकार की बड़ी चेतावनी जारी नहीं की गई है। हालांकि, देर शाम बौछारें गिरने से गर्मी से राहत मिल रही है।

कैसा रहेगा दिल्ली-एनसीआर का मौसम

मौसम विभाग के 7 दिन के पूर्वानुमान के मुताबिक, 14 मई को आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा। इस दिन अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसके बाद 15 मई से मौसम एक बार फिर करवट बदलने लगेगा। 15 मई को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम साफ रहेगा और गर्मी बढ़ने लगेगी। 16 मई को भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। वहीं, 17 मई को पारा 41 डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहेगा।

18 मई को भी अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 15 मई से 18 मई तक आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा और किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले दो दिनों में बादलों और हल्की बारिश का असर खत्म होने लगेगा, जिसके बाद तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण लोगों को एक बार फिर भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। खासतौर पर दोपहर के समय गर्म हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article