शहर

Delhi Weather: दिल्ली में पारा लुढ़कने से बढ़ेगी कंपकंपी, क्या गणतंत्र दिवस पर भी होगी बरसात; जानें IMD का अपडेट

दिल्ली का मौसम (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 25 Jan 2026: दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद ठंड फिर से बढ़ गई है। साथ ही तापमान में भी कमी आई है। राजधानी में फिलहाल बादलों की आवाजाही बनी हुई है। क्या दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर भी बारिश होगी या नहीं, आइए जानते है:

Image

आज दिल्ली का मौसम

दिल्ली में आज का मौसम (25 Jan 2026): दिल्ली-एनसीआर में ठंड एक बार फिर लौट आई है। बारिश के बाद ठिठुरन का एहसास बढ़ गया है। सर्द हवाओं से भी सुबह-शाम कंपकंपी छूट रही है। बारिश से हवा की गुणवत्ता में भी सुधार हुआ है। राजधानी में अगले हफ्ते भी बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। एक बार फिर यहां बारिश का मौसम देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने 27 जनवरी को एक बार फिर बारिश की संभावना जताई है। वहीं गणतंत्र दिवस पर इस बार दिल्ली में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। फिलहाल इस दिन बारिश के आसार नहीं जताए गए हैं। हालांकि सुबह के समय हल्का कोहरा कहीं-कहीं छाया रह सकता है।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं। सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा भी देखने को मिल सकता है। साथ ही न्यूनतम तापमान में भी गिरावट की संभावना जताई जा रही है। जिससे सुबह और रात में ठंड का एहसास बढ़ सकता है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। राजधानी में जनवरी के आखिरी सप्ताह में ठंड बनी रहेगी। हालांकि इस पूरे सप्ताह मौसम में थोड़ा बदलाव नजर आ सकता है।

पश्चिमी विक्षोभ से फिर बदलेगा दिल्ली का मौसम

IMD के अनुसार दिल्ली के मौसम पर 27 जनवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव देखने को मिल सकता है। जिसके कारण राजधानी के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। जिसे देखते हुए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इस दौरान बादल गरजने और बिजली चमकने के साथ ही तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। जिसकी रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटा तक रह सकता है। शाम के समय भी एक-दो स्थानों पर बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article