शहर

दिल्ली का मौसम (19 March 2026) Delhi Weather Today: दिल्ली-NCR में तूफानी मौसम, दो दिन आंधी-बारिश का अलर्ट

दिल्ली का मौसम (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 19 March 2026: दिल्ली-एनसीआर में बुधवार शाम को अचानक आंधी और बारिश का सिलसिला देखने को मिला। जिससे मौसम भी ठंडा हो गया। कई इलाकों में बिजली कटौती और ट्रैफिक जाम की समस्या हुई। मौसम विभाग ने अगले दो दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। आंधी-बारिश का सिलसिला 20 मार्च तक जारी रह सकता है।

Image

दिल्ली में आज बारिश का अलर्ट (सांकेतिक फोटो)

Photo : PTI

दिल्ली में आज का मौसम (19 March 2026): दिल्ली-NCR में बुधवार शाम को अचानक मौसम बिगड़ गया। आसमान में काले बादल छा गए और कई जगहों पर तेज आंधी चलने लगी। जिसके बाद बारिश शुरू हो गई। मौसम में हुए इस बदलाव के कारण मौसम में ठंडक महसूस होने लगी। राजधानी के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हुई। दिसे देखते हुए मौसम विभाग ने बुधवार रात 10 बजे तक ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया था। खराब मौसम के कई जगहों पर पावर कट भी लोगों को झेलना पड़ा। वहीं सड़कों पर ट्रैफिक जाम की समस्या भी हुई। इसके अलावा 20 से अधिक फ्लाइट्स को डायवर्ट करने की भी सूचना मिली।

दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने आज दिल्ली-एनसीआर में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। दिनभर आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। आज 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी तेज हवाएं चल सकती है। साथ ही आंधी आने का भी अनुमान जारी किया गया है। सुबह के समय भी 20 से 30 किमी की स्पीड से हवाएं चलती रहेंगी। गुरुवार को बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है। बारिश का सिलसिला 20 मार्च तक जारी रहने की संभावना है। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।

दिल्ली में दो दिन आंधी-बारिश का अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में 19 और 20 दोनों दिन आंधी-बारिश का अलर्ट है। जिसके कारण तापमान में गिरावट के आसार हैं। 20 मार्च को दिन का तापमान गिरकर 27 डिग्री के करीब पहुंच सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 17 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा सकता है। फिलहाल राजधानी में बुधवार की बारिश के बाद गुरुवार सुबह भी हल्की ठंडक का एहसास बना रहा। बुधवार को दिल्ली का दिन का पारा 33.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया जा सकता है। राजधानी में तीन दिन बारिश के बाद 21 मार्च से मौसम सामान्य होने का अनुमान है। इसके साथ ही तापमान भी फिर से ऊपर चढ़ सकता है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article