शहर

दिल्ली का मौसम (17 June 2026) Delhi Weather Today: दिल्ली में मौसम मेहरबान! आंधी-बारिश से भीषण गर्मी पर लगा ब्रेक, जानें कब तक रहेगी राहत?

दिल्ली का मौसम (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 17 June 2026: दिल्ली-एनसीआर में प्री-मानसून बारिश की गतिविधियों के चलते गर्मी से राहत बनी हुई है। अगले 5 दिनों तक राजधानी में कैसा मौसम रहेगा, आइए जानते हैं।

Image

delhi Weather

दिल्ली में आज का मौसम (17 June 2026): दिल्ली-एनसीआर में मौसम खुशनुमा बना हुआ है। इन दिनों आसमान में बादलों की मौजूदगी देखने को मिल रही है और कई हिस्सों में तेज हवाओं संग बारिश दर्ज की जा रही है। जिसके कारण गर्मी से बड़ी राहत बनी हुई है। मंगलवार को भी कई हिस्सों में आंधी-बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल राजधानी में गर्मी से राहत बनी रहने की संभावना है और अगले कुछ दिनों तक बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

दिल्ली में 17 जून को कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में आज सुबह से हल्की धूप निकली हुई है। लेकिन दोपहर में मौसम पूरी तरह बदल जाएगा। इस दौरान आंधी-तूफान की संभावना है। साथ गरज-चमक के साथ बारिश भी हो सकती हैं। वहीं हवाओं की रफ्तार 30-40 किमी प्रति घंटे तक रह सकती हैं। कहीं-कहीं हवाओं की रफ्तार 50 किमी प्रति घंटे तक भी पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

दिल्ली में अगले 5 दिन गर्मी से राहत!

मौसम विभाग के अनुसार 18 जून से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत में एक्टिव होने की संभावना है। जिसके प्रभाव से दिल्ली में भी बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। अगले 5 दिनों तक राजधानी में आंधी-बारिश की संभावना जताई जा रही है। इस दौरान गर्मी से भी राहत बनी रहने की संभावना है। तापमान की बात करें तो 22 जून तक दिल्ली का अधिकतम तापमान 38 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 26 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article