शहर

दिल्ली का मौसम (15 June 2026) Delhi Weather Today: दिल्ली में सुबह-सुबह बारिश से सुहावना हुआ मौसम, अगले दो घंटे रहे सावधान, पढ़ें IMD का अलर्ट

दिल्ली का मौसम (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 15 June 2026: दिल्ली में आज सुबह बारिश का सिलसिला शुरू होने के साथ ही मौसम पूरी तरह से बदल गया है। साथ ही तेज हवाएं भी चल रही है। जिसके कारण मौसम खुशनुमा हो गया है और उमस भरी गर्मी से राहत मिली है।

Image

Delhi Rain

दिल्ली में आज का मौसम (15 June 2026): दिल्ली में सोमवार को एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है। राजधानी में आज सुबह आसमान में घने बादल छा गए। जिसके बाद कई हिस्सों में बारिश भी शुरू हो गई है। साथ ही तेज हवाएं भी चल रही हैं। मौसम विभाग ने अगले 2 घंटे के दौरान तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश होने की संभावना है। साथ ही 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। आज सुबह अचानक मौसम बदलने के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है और मौसम सुहावना हो गया है।

दिल्ली में 15 जून को कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने आज पूरे दिन रुक-रुक कर बारिश होने को लेकर अलर्ट जारी किया है। दोपहर के समय गरज-चमक के साथ हल्की से बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है। साथ ही 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है। शाम के समय भी छिटपुट बारिश होने की संभावना है। बीच-बीच में हवाओं की रफ्तार 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। जिससे आज पूरे दिन गर्मी से राहत बनी रहेगी। साथ ही तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है। आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है।

गाजियाबाद-नोएडा में आंधी-बारिश का अलर्ट

दिल्ली से सटे गाजियाबाद और नोएडा में भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। यहां गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की आशंका है। बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। ऐसे में लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधान रहने और बेवजह बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है। ऐसा ही मौसम गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी देखने को मिल सकता है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article