शहर

दिल्ली का मौसम (14 May 2026) Delhi Weather Today: दिल्ली-NCR में प्री-मानसून का असर, गर्मी और बारिश के बीच डोल रहा मौसम, जानें आज कैसा रहेगा हाल

दिल्ली का मौसम (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 14 May 2026: दिल्ली-NCR में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। बुधवार को तेज धूप के बाद अचानक आंधी, बारिश और ओलावृष्टि दर्ज हुई। मौसम विभाग ने आज भी हल्की बारिश की संभावना जताई है।

Image

तेज हवाएं, ओले और बारिश से बदला दिल्ली का मौसम

दिल्ली में आज का मौसम (14 May 2026): दिल्ली-NCR में मौसम में लगातार उलटफेर देखने को मिल रहा है। कभी तेज धूप तो कभी आंधी-बारिश के बीच मौसम रोलरकोस्टर जैसा बना हुआ है। बुधवार को दिनभर तेज धूप के बाद शाम को राजधानी में अचानक आंधी-बारिश का मौसम देखने को मिला। कई जगहों पर ओले भी गिरे। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक मौसम में हो रहे इस बदलाव की वजह प्री-मानसून गतिविधियों का प्रभाव है। आने वाले दिनों में भी इसी तरह मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

दिल्ली में 14 मई को कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में आज भी आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने राजधानी के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटे के आसपास दर्ज की जा सकती है। कहीं-कहीं हवा की स्पीड 50 किमी प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती है। साथ ही बिजली गिरने की भी संभावना है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है।

दिल्ली में कहीं गिरे ओले कहीं चली आंधी

दिल्ली में बुधवार सुबह छिटपुट बूंदाबांदी हुई और तेज हवाएं चलीं। जिसके बाद दोपहर में तेज धूप निकल आई। जिससे गर्मी और उमस का एहसास हुआ। लेकिन देर शाम फिर से मौसम बदल गया और आंधी-तूफान के साथ कई जगहों पर बारिश दर्ज की गई। दिल्ली के साथ ही गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद समेत एनसीआर के कई इलाकों में बुधवार को आंधी और बारिश हुई। कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी दर्ज की गई।

दिल्ली में अगले 6 दिन मौसम का हाल

दिल्ली में आने वाले दिनों में गर्मी फिर से परेशान कर सकती है। अगले कुछ दिनों तक राजधानी में तेज धूप निकलने से तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी। आगामी 5-6 दिनों में यहां दिन का पारा 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। कुछ जगहों पर उमस और लू जैसे हालात परेशान कर सकते हैं। दिल्ली में रविवार तक 40 डिग्री के पार तापमान पहुंचने का अनुमान है। दिन के साथ रात में भी गर्मी में बढ़ोत्तरी होगी।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article