शहर

उत्तर प्रदेश का मौसम (14 May 2026) UP Weather Today: कहीं तूफानी बारिश और ओले, कहीं 45 डिग्री तापमान, आज 51 जिलों में कहर बरपाएगा मौसम!

उत्तर प्रदेश का मौसम (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 14 May 2026: यूपी में मौसम का दोहरा असर देखने को मिल रहा है। कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और ओलों के कारण हालात बिगड़े हैं, वहीं बुंदेलखंड समेत कई इलाकों में भीषण गर्मी और लू असर देखने को मिल रहा है।

Image

UP Weather today

यूपी में आज का मौसम (14 May 2026): उत्तर प्रदेश में मौसम के दो रंग देखने को मिल रहे हैं। कहीं तेज आंधी-बारिश का मौसम कहर बरपा रहा है, तो कहीं भीषण गर्मी और लू के चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा है। बुधवार को कई जगहों पर आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई। कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी दर्ज की गई। इस दौरान बारिशजनित हादसों के कारण 62 लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग ने आज यानी गुरुवार 14 मई को भी 51 जिलों में आंधी-बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। खराब मौसम के दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

यूपी में 16 मई से चलेगी लू

मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी और पश्चिमी यूपी में कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है। साथ ही 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अनुमान है। 15 मई को पूरे राज्य में मौसम साफ रहेगा और तेज धूप निकलेगी। जिससे तापमान में भी बढ़ोत्तरी की संभावना है। 16 मई से बुंदेलखंड और दक्षिणी जिलों में लू चलने और तपिश बढ़ने का पूर्वानुमान है।

यूपी के किन जिलों में आज बारिश का अलर्ट

गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, कासगंज, एटा, मैनपुरी, औरैया, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, फतेहपुर, प्रतापगढ़, देवरिया, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती और बहराइच।

यूपी के सबसे गर्म जिले

दिल्ली में बुधवार को गाजियाबाद, मथुरा, मेरठ, गोरखपुर, वाराणसी, अयोध्या, प्रयागराज समेत लगभग 30 से अधिक जिलों में बारिश दर्ज की गई। वहीं उन्नाव, प्रयागराज, गाजियाबाद, मथुरा समेत कई जगहों पर आंधी-बारिश के साथ ओले भी गिरे। आंधी के कारण कहीं पेड़ टूट गए, कहीं बिजली के खंभे गिर गए तो कहीं टीन शेड ही उड़ गए। मौसम विभाग के अनुसार यूपी में बुधवार को बांदा सबसे गर्म शहर रहा। जहां का अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री दर्ज किया गया। जिसके बाद झांसी में 44.5 डिग्री और प्रयागराज में 43.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article