शहर

उत्तर प्रदेश का मौसम (11 May 2026) UP Weather Today: यूपी में कल मौसम मचाएगा तबाही! आंधी-बारिश को लेकर बड़ा अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

उत्तर प्रदेश का मौसम (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 11 May 2026: यूपी में कल से मौसम में बड़ा बदलाव होने की संभावना है। मंगलवार से यहां बारिश का नया दौर शुरू होने की संभावना है। इस दौरान आंधी-बारिश का अलर्ट है।

Image

यूपी का मौसम

यूपी में आज का मौसम (11 May 2026): उत्तर प्रदेश का मौसम तेजी से बदल रहा है। यूपी में कभी बारिश हो रही है तो कभी तेज गर्मी सता रही है। बीते दिन प्रदेश में मौसम साफ रहा और तेज धूप निकली रही। जिसके चलते तापमान में बढ़ोत्तरी हुई और गर्मी भी तेज पड़ी। कुछ जिलों में तापमान बढ़कर 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है। रविवार को यूपी का सबसे गर्म जिला प्रयागराज रहा, जहां का अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिसके बाद बांदा में 39.2 डिग्री और वाराणसी व आगरा में 38.5 डिग्री अधिकतम तापमान रहा। लेकिन 24 घंटे बाद यूपी के मौसम में फिर से बदलाव होने की संभावना है।

यूपी में 11 मई को मौसम कैसा रहेगा

मौसम विभाग ने आज यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में मौसम साफ और शुष्क बने रहने की संभावना जताई है। आज कहीं भी बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। लेकिन 24 घंटे बाद यूपी में बारिश का नया दौर शुरू होने की संभावना है। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से यूपी के मौसम में यह बदलाव नजर आएगा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक मंगलवार से अगले 3-4 दिनों तक प्रदेश के तराई हिस्सों में बादलों की सक्रियता बनी रहन की संभावना है। इस दौरान कई इलाकों में रुक-रुककर बारिश हो सकती है। हालांकि इसके बावजूद तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो सकता है।

यूपी में 12 मई को बारिश का अलर्ट

यूपी में 12 मई को आंधी-बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, सँभल, बरेली, बदायूं, पीलीभीत, सहारनपुर, शामली, बागपत, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर और बहराइच में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। कहीं-कहीं पर हवाओं की रफ्तार बढ़कर 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

रविवार को यूपी में सुबह से ही तेज धूप निकली रही। जिसकी तल्खी दिन चढ़ने के साथ ही और बढ़ गई। जिससे गर्माहट भी बढ़ गई। इस दौरान अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी देखने को मिली। अगले एक सप्ताह के दौरान यूपी में अधिकतम तापमान में 4-6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हो सकती है। वहीं न्यूनतम तापमान में अगले 3 दिनों में 2-4 डिग्री की बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article