शहर

Delhi Weather: दिल्ली से लू गायब, बादलों ने संभाली कमान; जानें कब तक रहेगी बारिश की राहत?

दिल्ली का मौसम (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 06 May 2026: दिल्ली में आज कैसा मौसम रहेगा, बारिश होगी या तेज धूप निकलेगी। जानें आज राजधानी में मौसम का कैसा हाल रहेगा।

Image

दिल्ली में आज का मौसम

दिल्ली में आज का मौसम (06 May 2026): दिल्ली-एनसीआर में मई के महीने में सुहावना मौसम देखने को मिल रहा है। पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश के बाद यहां तापमान में काफी गिरावट आई है। जिससे गर्मी और लू से राहत बनी हुई है। सिर्फ दिल्ली ही नहीं बल्कि उत्तर भारत के कई हिस्सों में ऐसा ही मौसम देखने को मिल रहा है। जिसकी वजह लगातर एक्टिव हो रहे पश्चिमी विक्षोभ है, जिसके चलते प्री-मानसून गतिविधियां कई राज्यों में जारी है। जिसके कारण दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश का दौर जारी है।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-NCR में आज बादल छाए रहेंगे और धूप-छांव का खेल जारी रहेगा। हालांकि धूप निकलने के बावजूद बादलों की आवाजाही के चलते तपिश का ज्यादा एहसास नहीं होगा। आज राजधानी में शाम या रात के समय हल्की बारिश होने की कुछ संभावना है। लेकिन कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। बारिश के साथ ही बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं। जिसकी रफ्तार 15 से 20 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। हालांकि दिल्ली से सटे नोएडा और गाजियाबाद में आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

7 मई को दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

5 मई मंगलवार को भी दिल्ली में मौसम खुशनुमा रहा। दिन में धूप भी निकली, लेकिन इससे ज्यादा गर्मी का एहसास नहीं हुआ। रात के समय एनसीआर के कुछ इलाकों में बारिश भी दर्ज की गई। बीते 24 घंटे में दिल्ली में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान 10 से 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दक्षिण-पूर्वी हवाएं भी चलीं, जिनकी रफ्तार बढ़कर 37 किमी प्रति घंटे तक पहुंच गई। दिल्ली में 7 मई को भी आंशिक बादल छाए रहेंगे। लेकिन फिलहाल बारिश के आसार नहीं है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article