शहर

UP Weather Today: मई में ठंड का अहसास! यूपी में बारिश से गिरा तापमान; आज भी आंधी-तूफान वाले मौसम का अलर्ट

उत्तर प्रदेश का मौसम (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 06 May 2026: यूपी में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश से तापमान में भारी गिरावट आई है। जिससे अधिकांश जिलों में मौसम सुहावना हो गया है।

Image

यूपी में आज मौस का हाल

यूपी में आज का मौसम (06 May 2026 Uttar Pradesh Weather Today): उत्तर प्रदेश में जारी बारिश के मौसम के चलते मौसम सुहावना हो गया है। कई जिलों में तापमान में काफी गिरावट देखने को मिली है। जिससे गर्मी और लू की फिलहाल छुट्टी हो गई है। खासतौर पर तराई इलाकों में हवाएं ठंडी हो गई हैं। मंगलवार को यूपी में सबसे कम तापमान बाराबंकी में 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह मई माह का सबसे कम अधिकतम तापमान रहा। जिसके बाद दूसरे नंबर पर कानपुर 29.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ रहा। आगरा और लखनऊ में भी मापन के इतिहास में मई का दूसरा सबसे ठंडा दिन रहा।

यूपी में 6 मई को कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी के अलग-अलग हिस्सों में आंधी के साथ झमाझम बारिश का मौसम देखने को मिल सकता है। इस दौरान कई जगहों पर 60 से 60 किमी की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है। जिसे देखते हुए नोएडा, सहारनपुर, मेरठ, आगरा, मथुरा, प्रयागराज, मिर्जापुर समेत कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यूपी के किन जिलों में बारिश का अलर्ट

गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, मुजफ्फरनगर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, बागपत, आगरा, इटावा, मथुरा, हमीरपुर, ललितपुर, महोबा, झांसी, जालौन, फिरोजाबाद, अलीगढ़, सहारनपुर, बिजनौर, शामली, सिद्धार्थनगर, चित्रकूट, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, खीरी, बांदा, सोनभद्र, मिर्जापुर, वाराणसी, संतरविदासनगर, कौशांबी, चंदौली, गाजीपुर, संतकबीरनगर, कुशीनगर, महराजगंज, बस्ती, मऊ, बलिया, देवरिया और गोरखपुर।

लखनऊ में आज कैसा रहेगा मौसम

लखनऊ में आज बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ बारिश का मौसम बनने की भी संभावना है। बीते कुछ दिनों से यहां तेज हवाओं संग बारिश का मौसम जारी है। जिसका असर तापमान पर भी देखने को मिला है। पिछले दो दिनों में लखनऊ के तापमान में काफी गिरावट आई है। जिससे गर्मी की छु्ट्टी हो गई है और मौसम खुशनुमा बन गया है। 5 मई को लखनऊ में मई माह का दूसरा सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। इस दौरान अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इससे पहले 2021 में 29 मई को 27.8 डिग्री अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया था।

यूपी में क्यों हो रही बारिश

पहाड़ी राज्यों में निचले क्षोभमंडल स्तर पर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जिसका प्रभाव पूर्वी उत्तर प्रदेश और दक्षिण-पश्चिम राजस्थान तक दिख रहा है। इसके साथ ही दक्षिणी मध्य प्रदेश के बीच वाले हिस्से में भी एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। मौसम विभाग के अनुसार 10 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। जिसका असर यूपी के मौसम पर भी देखने को मिल सकता है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article