Aaj ka Mausam 06 May 2026 LIVE: पहाड़ों से मैदानी इलाकों तक आंधी-बरसात का अलर्ट, जानें अपने शहर के मौसम का लेटेस्ट अपडेट
Aaj ka Mausam 06 May 2026 (दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है? मौसम विभाग की चेतावनी ) Live News Today Updates: देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से करवट बदल रहा है। कई राज्यों में प्री-मानसून गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। जिसके चलते फिलहाल यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में भीषण गर्मी और लू से राहत बनी हुई है। देश के अलग-अलग हिस्सों में सक्रिय हो रहे मौसम सिस्टम के चलते कश्मीर से कन्याकुमारी तक अलग-अलग मौसमी हलचल देखने को मिल रही है।
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले 48 घंटों में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में तेज हवाओं के साथ कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी हो सकती है। कुछ राज्यों में ओलावृष्टि का भी अनुमान है। 5 और 6 मई को दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में बादल छाए रहेंगे और कई जगह तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान बिजली गिरने का भी खतरा बना हुआ है। अच्छी बात यह है कि बारिश से तापमान में करीब 5-6 डिग्री की गिरावट आएगी, जिससे गर्मी से राहत बनी रहेगी।
Aaj ka Mausam 06 May 2026 LIVE: पहाड़ों से मैदानी इलाकों तक आंधी-बरसात का अलर्ट, जानें अपने शहर के मौसम का लेटेस्ट अपडेट
देश के पूर्वोत्तर राज्यों में भी चक्रवाती परिसंचरण और प्री-मानसून गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। वहीं दक्षिण भारत के केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में भी मौसम विभाग ने तेज बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है। हालांकि महाराष्ट्र और गुजरात में इसका प्रभाव सीमित ही रहने की उम्मीद है।
