शहर

देहली-6 चिकन प्वाइंट पर नापाक हरकत, थूक लगाकर रोटियां पका रहा था कारीगर; आ गया वीडियो

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित देहली-6 चिकन प्वाइंट पर थूक लगाकर रोटियां पकाने का वीडियो सामने आया है, जिसका संज्ञान लेते हुए पुलिस ने मालिक और कारीगर को गिरफ्तार कर लिया है।

Image

गाजियाबाद में थूक लगाकर रोटियां सेंक रहा था कारीगर

गाजियाबाद : थाना कवि नगर इलाके में एक बार फिर घटना सामने आई है जहां एक ढाबे पर काम करने वाले कारीगर द्वारा रोटी पर थूक लगाकर बनाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पुलिस को शिकायत मिलने पर पुलिस ने हरकत में आते हुए कारीगर और ढाबा संचालक को गिरफ्तार कर लिया है।

गाजियाबाद के कविनगर थाना पुलिस ने गोविंदपुरम स्थित देहली-6 चिकन प्वाइंट के मालिक और एक कारीगर को गिरफ्तार किया है। दोनों पर आरोप है कि ग्राहकों को परोसी जाने वाली रोटियों पर थूक लगाया जा रहा था। आरोपी हापुड़ जिले के धौलाना क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।

किसने पकड़ी हरकत

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई गोविंदपुरम स्थित प्राचीन शिव मंदिर के पुजारी आचार्य शिवाकांत पांडेय की तहरीर पर की गई। शिकायत में बताया गया कि 19 जनवरी की रात कुछ लोगों ने मंदिर से लगभग 50 मीटर दूर स्थित चिकन प्वाइंट के कारीगर की हरकतों की जानकारी दी और उसका वीडियो भी उपलब्ध कराया। वीडियो में कारीगर रोटियां बनाते समय उन पर थूकता हुआ दिखाई दे रहा था।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचे और जांच के बाद कारीगर फैजान तथा चिकन प्वाइंट के मालिक अमजद को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, दोनों के खिलाफ धार्मिक उन्माद फैलाने और संक्रमण फैलाने जैसी गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्रवाई की है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article