शहर

नागपुर में भर भराकर गिरी पानी की टंकी, 6 लोगों की मौत

महाराष्ट्र के नागपुर जिले में एक कारखाने में पानी की टंकी गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है।

Image

नागपुर पानी टंकी हादसा (फोटो-ट्विटर)

नागपुर शहर के बाहरी इलाके में शुक्रवार को एक औद्योगिक इकाई के अंदर पानी की टंकी गिरने से छह लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि यह घटना सुबह करीब साढ़े नौ बजे एमआईडीसी बुटीबोरी क्षेत्र में स्थित एक सोलर पैनल निर्माण फैक्टरी में हुई। बताया कि इस हादसे में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

यहां एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि यह घटना सुबह लगभग साढ़े नौ बजे एमआईडीसी बुटीबोरी क्षेत्र में स्थित एक सोलर पैनल निर्माण फैक्टरी में हुई।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राज्य सरकार मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देगी।

यहां एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि इसके अलावा, संबंधित कंपनी ने मृतकों के परिजनों को 30 लाख रुपये प्रति परिवार का भुगतान करने पर सहमति जताई है, जबकि घायल श्रमिकों को 10-10 लाख रुपये के साथ-साथ उनके चिकित्सा उपचार के खर्चों को भी वहन किया जाएगा।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article