शहर

पिंजरे में बंद तोते से उम्मीदवार की जीत की भविष्यवाणी तो करवा दी, लेकिन अपनी किस्मत पूछना भूल गया, अब बुरा फंसा

Cuddalore News: तमिलनाडु के कुड्डालोर में एक तोते और उसके मालिक को भविष्य बताना भारी पड़ गया। भविष्य बताने वाले तोते के मालिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, इस तोते ने चुनाव लड़ रहे पीएमके उम्मीदवार की जीत की भविष्यवाणी की थी। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला-

Image

भविष्य बताने वाले तोते का मालिक गिरफ्तार

Cuddalore News: तमिलनाडु के कुड्डालोर से एक बहुत ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिसमें भविष्य बताने वाले तोते के मालिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, इस तोते ने चुनाव लड़ रहे पीएमके उम्मीदवार की जीत की भविष्यवाणी की थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो के सामने आने के बाद इसकी जानकारी पुलिस को मिली। पुलिस ने तोते के मालिक को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, बाद में उसे कैद में रखने की चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

तोते से भविष्यवाणी कराने पर ज्योतिष गिरफ्तार

पिंजरे में बंद तोते की सहायता से उम्मीदवार की जीत की भविष्यवाणी करना दो ज्योतिषियों को भारी पड़ा। चुनावी समर में अपनी जीत सुनिश्चित होने की भविष्यवाणी सुनकर पत्ताली मक्कल काची (पीएमके) के उम्मीदवार थंकर बचन ने तो राहत की सांस ले ली। लेकिन, पिजड़े में बंद तोते से भविष्यवाणी कराने पर दो ज्योतिषियों के विरुद्ध कार्रवाई हो गई।

दोनों भाइयों को पुलिस ने दी चेतावनी

दोनों भाइयों को तोते को पिंजरे में रखने के कारण पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हालांकि, बाद में दोनों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। इसके साथ ही पिंजरे में रखे गए तोतों को पुलिस ने जंगल में छोड़ दिया गया। अन्य राज्यों की तरह तमिलनाडु में भी तोतों की मदद से भविष्यवाणी की जाती है।

इस तरह करवाते थे तोते से भविष्यवाणी

ये प्रशिक्षित तोते भविष्यवाणी करने के लिए कार्ड उठाते हैं। देवी-देवताओं के चित्र वाले कार्डों के बंडल में से समुचित कार्ड चुनने पर तोते को उसके मालिक तुरंत दाना या फल खिलाते हैं। बाद में पिंजरे में बंद कर देते हैं।

सोशल मीडिया पर वीडियो वारयल

कुड्‌डालोर से पीएमके उम्मीदवार थंकर बचन ने सात अप्रैल को चुनाव प्रचार के दौरान दोनों ज्योतिषियों से चुनावी राजनीति में किस्मत जानने के लिए संपर्क किया। ज्योतिषियों से भविष्यवाणी कराने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वारयल होने के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने मामले की जांच की।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान