शहर

Gujarat News: भरूच में 8 साल के बच्चे का अपहरण और हत्या, मांगी लाखों की फिरौती, CRPF कांस्टेबल गिरफ्तार

Gujarat News: भरूच के अंकलेश्वर में पुलिस ने आठ साल के बच्चे के अपहरण और हत्या के मामले में सीआरपीएफ कांस्टेबल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने परिजनों से लाखों रुपये की फिरौती की मांग की थी।

Image

भरूच में 8 साल के बच्चे का अपहरण और हत्या

Gujarat News: गुजरात के भरूच जिले के अंकलेश्वर शहर में आठ वर्ष के एक बच्चे के अपहरण और हत्या का मामला सामने आया है। हैरान कर देने वाली बात ये है कि इस वारदात को किसी बदमाश ने नहीं बल्कि एक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कांस्टेबल ने अंजाम दिया है। कांस्टेबल ने बच्चे के परिवार से फिरौती की रकम की मांग भी की। पुलिस ने माता-पिता की शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

सीआरपीएफ कांस्टेबल ने अपहरण कर की बच्चे की हत्या

पुलिस उपाधीक्षक कुशल ओझा ने बताया कि शुभम राजपाल बृहस्पतिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे लापता था, जिसके बाद उसके परिवार ने पुलिस को उसके लापता होने की सूचना दी। पुलिस ने बच्चे की तलाश की और शनिवार को बच्चे का शव कांस्टेबल के घर से मिला। अधिकारी ने बताया कि बच्चे के हाथ-पैर बंधे हुए थे और उसके मुंह पर टेप चिपका हुआ था। बताया जा रहा है कि राजपूत ने बच्चे को बहला-फुसलाकर अपने घर बुलाया और उसके परिजनों से पैसे मांगने के लिए उसे बंधक बना लिया, ताकि वह अपना कर्ज चुका सके।

फिरौती में मांगे 5 लाख रुपये

पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टयता में ऐसा प्रतीत होता है कि अपहरण के तीन-चार घंटे के भीतर ही बच्चे की मौत हो गई। यह जानते हुए भी कि बच्चा मर चुका है, राजपूत ने अगले दिन उसके परिजनों को एक संदेश भेजा, जिसमें उसने उसकी रिहाई के लिए पांच लाख रुपये की मांग की। पुलिस अधिकारी ने बताया कि फिरौती की मांग के बाद बच्चे के परिजनों ने पुलिस को सूचित किया और पुलिस ने तकनीकी एवं मानवीय निगरानी का इस्तेमाल कर सीआरपीएफ के कांस्टेबल का पता लगाया तथा उसे गिरफ्तार कर लिया। ओझा ने बताया कि बच्चे के लापता होने के बाद इलाके में पुलिस की मौजूदगी के कारण आरोपी शव का निपटान नहीं कर सका।

(इनपुट - भाषा)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें