शहर

Rajkot: क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा के साले जीत पाबारी ने किया सुसाइड, जांच में जुटी पुलिस

राजकोट में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा के साले जीत पाबारी ने अपनी जान दे दी। मौके पर पहुंची मालवीयनगर पुलिस ने हालात का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि पिछले साल उन पर पूर्व मंगेतर द्वारा गंभीर आरोप लगाए गए थे।

Image

चेतेश्वर पुजारा के साले ने की आत्महत्या

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Cheteshwar Pujara Brother in Law Suicide: भारतीय क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा के साले, जीत रसिकभाई पाबरी ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इस घटना के बाद राजकोट में पाबरी परिवार में शोक की लहर फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार, 26 नवंबर 2024 को जीत पाबरी के खिलाफ उनकी पूर्व मंगेतर ने मालवीय नगर पुलिस स्टेशन में रेप का मामला दर्ज कराया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि जीत पाबरी ने शादी का वादा करके पूर्व मंगेतर के साथ जबरदस्ती संबंध बनाए और बाद में सगाई तोड़ दी।

चेतेश्वर पुजारा के ससुराल वाले मूल रूप से जामजोधपुर के निवासी हैं, लेकिन पिछले लगभग बीस वर्षों से राजकोट में रह रहे हैं। उनका परिवार कॉटन जिनिंग फैक्ट्री का व्यवसाय करता है। पुजारा के परिवार में उनकी पत्नी पूजा के अलावा एक छोटा भाई और एक छोटी बहन भी हैं। पूजा पाबारी का जन्म गोंडल में हुआ था। उन्होंने अपनी पढ़ाई अबू के सोफिया स्कूल से दसवीं तक पूरी की, इसके बाद अहमदाबाद से हायर स्टडीज और मुंबई से मास्टर डिग्री हासिल की। एक मल्टीनेशनल कंपनी में एक साल कार्य करने के बाद उन्होंने चेतेश्वर पुजारा से विवाह किया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News in Hindi) अपडेट और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदी author

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अप... और देखें

End of Article