शहर

प्यार के बीच रोड़ा बना परिवार! शादी से इनकार के बाद प्रेमी युगल ने खाया जहर

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक प्रेमी जोड़े कथित तौर पर जहर खा लिया, जिसमें युवक की मौत हो गई। हालांकि, प्रेमिका को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है।

Image

प्रेमी जोड़े ने खाया जहर (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • जहर के चलते युवक की हो गई मौत।
  • प्रेमिका का अस्पताल में चल रहा इलाज।
  • मामले की जांच में जुटी पुलिस।

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में परिजनों के कथित तौर पर शादी के लिए नहीं मानने पर प्रेमी जोड़े ने जहर खा लिया, जिसमें युवक की मौत हो गयी। परिजनों द्वारा शादी की अनुमति नहीं मिलने पर प्रेमी जोड़े ने विषाक्त पदार्थ खा लिया, जिसके बाद प्रेमी की शनिवार को उपचार के दौरान मौत हो गयी, जबकि प्रेमिका को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बैरिया क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) मोहम्मद उस्मान ने शनिवार को बताया कि बैरिया थाना क्षेत्र के शोभा छपरा गांव में एक खेत में ग्रामीणों ने शनिवार की सुबह बेहोशी की स्थिति में प्रेमी और प्रेमिका को देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी।

सीओ ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सोनबरसा पहुंचाया। चिकित्सकों की सलाह पर दोनों को गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान प्रेमी चंदन यादव (25) की मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बैरिया थाना क्षेत्र के चौकी चांद दियर पुलिस चौकी के प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि प्रेमी चंदन यादव और प्रेमिका सोनी यादव (20) पड़ोसी थे तथा रिश्ते में भाई और बहन थे। सीओ ने बताया कि प्रेमी युगल का लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था और दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन दोनों के परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे।

जांच में जुटी पुलिस

इस बीच, सोनी यादव के परिजन उसकी शादी के लिए रिश्ता देख रहे थे। इसी को लेकर प्रेमी युगल शुक्रवार की रात्रि अपने घर से निकले और विषाक्त पदार्थ खा लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

(इनपुट: भाषा)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article