शहर

Bareilly: रेलवे ट्रैक पर रखे पत्थर से टकराई ट्रेन, पैसेंजर गाड़ी पलटाने की बड़ी साजिश; इंजन का रेल गार्ड टेढ़ा

उत्तर प्रदेश के बरेली में पैसेंजर ट्रेन को पलटने की साजिश की गई। शरारती तत्वों ने ट्रैक पर बोल्डर रख ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त करने का प्लान बनाया था।

Image

रेलवे ट्रैक पर रखे पत्थर से टकराई ट्रेन

बरेली: बरेली–लालकुआं के बीच बिजोरिया स्टेशन के पास पैसेंजर ट्रेन को पलटने की साजिश की गई। आरोपियों ने रेल ट्रैक पर बोल्डर रख ट्रेन को दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश की। ट्रैक पर रखे पत्थर से ट्रेन का इंजन टकरा गया, जिससे इंजन का नुकसान हो गया। घटना बरेली–लालकुआं के बीच बिजोरिया स्टेशन के पास की है। रेल प्रशासन ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

इंजन का रेल गार्ड टेढ़ा

जानकारी के मुताबिक, पैसेंजर ट्रेन शाही रेलवे स्टेशन से छूटकर बिजोरिया की तरफ जा रही थी। तभी KM 281/1-2 में किसी अज्ञात व्यक्ति ने रेलवे ट्रैक पर बड़ा सा पत्थर रख दिया। इससे पहले ड्राइवर की नजर पड़ती ट्रेन टकरा चुकी थी। जैसे ही ट्रेन के इंजन से जैसे ही पत्थर टकराया तो उसके दो टुकड़े हो गए। और इंजन का रेल गार्ड टेढ़ा हो गया। फिलहाल, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गनीमत रही कि हादसा नहीं हुआ। घटना की रिपोर्ट पीलीभीत रेलपथ के सीनियर सेक्शन इंजीनियर नेत्रपाल सिंह ने थाना नवाबगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article