शहर

इटावा के केदारेश्वर मंदिर में दिखा कोबरा, छत पर फन फैलाए बैठा था सांप, वन विभाग ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो

​Etawah Kedareshwar Temple: उत्तराखंड के ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम की तर्ज पर इटावा में बन रहे भव्य केदारेश्वर मंदिर में शनिवार को एक कोबरा आ गया। जिससे वहां मौजूद लेबरों और शिल्पकारों ने डर की वजह से काम रोक दिया। वन विभाग की टीम ने कोबरा को रेस्क्यू कर उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया।

Image

केदारेश्वर मंदिर में कोबरा

KEY HIGHLIGHTS
  • मंदिर की चोटी पर चल रहा था निर्माण कार्य
  • कोबरा दिखने से दो घंटे काम रुका रहा
  • सांप को उसके प्राकृतिक वास में छोड़ा गया

Etawah Kedareshwar Temple: इटावा में निर्माणाधीन केदारेश्वर महादेव मंदिर की छत पर कोबारा दिखा। जिससे निर्माण कार्य कर रहे मजदूरों और शिल्पकारों में हड़कंप मच गया। डर के कारण लेबरों ने काम रोक दिया और वन विभाग को इसकी सूचना दी। जिसके बाद कड़ी मशक्कत से कोबारा को रेस्क्यू किया गया। इस घटना का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

वीडियो में देखें कोबरा को कैसे किया गया रेस्क्यू

उत्तराखंड के ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम की तर्ज पर इटावा में लॉयन सफारी के पास भव्य केदारेश्वर मंदिर बन रहा है। इसका निर्माण सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा करवाया जा रहा है। जिसके निर्माण के लिए आंध्र प्रदेश के लेबर और शिल्पकार काम में जुटे हुए थे और मंदिर की चोटी पर निर्माण कार्य चल रहा था। लेकिन शनिवार को मंदिर में कोबरा के आने से करीब दो घंटे तक काम रुका रहा।

मंदिर की छत पर बैठा था कोबरा

शनिवार को केदारेश्वर मंदिर में एक कोबरा आ गए। करीब 4 फुट लंबा कोबरा सांप मंदिर की छत पर फन फैलाए बैठा हुआ था। जिसे देख डर के कारण लेबरों ने काम रोक दिया। इस घटना की सूचना मिलने पर विभाग कर्मी और वन्यजीव विशेषज्ञों मौके पर पहुंचे और उन्होंने सांप को पकड़ कर उनके प्राकृतिक वास में छोड़ा।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!