शहर

Ayodhya News: सीएम योगी ने हनुमानगढ़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना, गरम भोजन योजना का किया शुभारंभ; देखें वीडियो

सीएम योगी ने आज हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने अयोध्या में गरम भोजन योजना का शुभारंभ भी किया।

Image

सीएम योगी अयोध्या के दौरे पर हैं। अयोध्या पहुंचने के बाद सीएम योगी ने हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की

Photo : Times Now Digital

Ayodhya News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर का दौरा किया हैं। अयोध्या पहुंचने के बाद सीएम योगी ने हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की। हनुमानगढ़ी में उन्होंने संतों और पुजारियों से मुलाकात की। हनुमानगढ़ी के बाद सीएम योगी रामलला के दर्शन करने के लिए राम मंदिर रवाना हो गए।

सीएम योगी ने किया गरम भोजन योजना का शुभारंभ

सीएम योगी ने अयोध्या में गरम भोजन योजना का शुभारंभ भी किया। इस मौके पर हुए कार्यक्रम में उन्होंने अपने हाथ से बच्चों को खाना खिलाया। सीएम योगी ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत बच्चों को गर्म भोजन उपलब्ध कराए जाने हेतु हॉट कुक्ड मील योजना का भी शुभारंभ किया।

सीएम योगी ने लिया रामलला मंदिर का जायजा

सीएम योगी आदित्यनाथ ने हनुमानगढ़ी पहुंचकर हनुमंतलला के दरबार में हाजिरी लगाई। हनुमान की आरती के बाद वे सीधे रामलला के दरबार पहुंचे। उन्होंने रामलला की पूजा आरती करने के बाद निर्माणाधीन राम मंदिर का भी दर्शन किया। मंदिर निर्माण के लिए चल रहे कार्यों की प्रगति देखी। इंजीनियरों ने उन्हें मंदिर की प्रगति से अवगत कराया।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article