शहर

'महाकुंभ में डमरू और त्रिशूल का दर्शन जरूर करें', CM योगी ने की खास अपील

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल ने मंगलवार को प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ में लोगों से भगवान शिव के विशालकाय डमरू और त्रिशूल के दर्शन करने की अपील की है। बता दें हर 12 साल में आयोजित होने वाला महाकुंभ इस बार 13 जनवरी से 26 फरवरी, 2025 के बीच प्रयागराज में आयोजित होगा-

Image

'महाकुंभ में डमरू और त्रिशूल का दर्शन जरूर करें', CM योगी ने की खास अपील

Mahakumbh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय ने मंगलवार को लोगों से प्रयागराज में महाकुंभ में पहुंचकर कांस्य और अन्य धातुओं से निर्मित भगवान शिव के विशालकाय डमरू और त्रिशूल का दर्शन करने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने मंगलवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा “लोक आस्था के महापर्व 'प्रयागराज महाकुम्भ' में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अनेक मनभावन गंतव्य विकसित किए गए हैं।”

शिव का विशालकाय डमरू और त्रिशूल

इसी पोस्ट में कहा गया “इस कड़ी में, झूंसी में स्थापित भगवान शिव का विशालकाय डमरू और त्रिशूल आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं। महाकुम्भ आएं, कांस्य व अन्य धातुओं से निर्मित इस डमरू व त्रिशूल के दर्शन अवश्य करें...।”हर 12 साल में आयोजित होने वाला महाकुंभ इस बार 13 जनवरी से 26 फरवरी, 2025 के बीच प्रयागराज में आयोजित होगा।

चबूतरे पर विशाल डमरू और त्रिशूल स्थापित किए गए हैं

एक जानकार ने बताया कि झूंसी के त्रिवेणीपुरम में दो उपरिगामी सेतु के बीच खाली पड़ी जगह को दो पार्क के रूप में विकसित किया जा रहा है और दोनों पार्कों के बीच पक्का चबूतरा बनाया गया है। इसमें एक चबूतरे पर विशाल डमरू और त्रिशूल स्थापित किया गया, जिसका वजन तीन टन है।

इनपुट- भाषा

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article