शहर

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ झांसी, सीएम योगी ने किया योगाभ्यास

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर झांसी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने योग किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को वैश्विक पहचान दिलाई है।

Image

CM Yogi

International Yoga Day 2026: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर झांसी में योग किया। इस साल योग दिवस की थीम 'स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग'(Yoga For Healthy Ageing) रखी गई है। योगाभ्याल कार्यक्रम में सीएम योगी के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और योग के प्रति अपनी आस्था व जागरूकता दिखाई।

झांसी किले में हुआ योग कार्यक्रम

रविवार को ऐतिहासिक झांसी किले के मैदान में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हर उम्र के लोगों ने हिस्सा लिया। सीएम योगी ने यहाँ योगाभ्यास कर लोगों को स्वस्थ जीवन के लिए योग अपनाने का संदेश दिया। इस दौरान मंच पर उनका पौधा भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया गया।

सीएम बोले- पीएम मोदी ने योग को दिलाई वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री योगी ने इस मौके पर कहा, "हम सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभारी हैं, जिन्होंने भारत की परंपराओं और विरासत को वैश्विक पहचान दिलाई है और हम सभी के लिए एक ऐसा विजन पेश किया है, जिससे 140 करोड़ भारतीय दुनिया में गर्व के साथ आगे बढ़ सकें और 'विकसित भारत' के सपने को साकार कर सकें।

झांसी की ऐतिहासिक धरती पर योग का भव्य आयोजन

सीएम योगी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी हर साल अलग-अलग राज्यों में जाकर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रमों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का काम करते हैं। उन्होंने कहा, "यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि इस साल मुझे झांसी की इस ऐतिहासिक धरती पर आप सभी के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिला है।"

सीएम योगी ने योग के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि योग व्यक्ति को निरोग और स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन और स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है, जिससे व्यक्ति का समग्र विकास संभव होता है। मुख्यमंत्री ने लोगों से नियमित रूप से योग को अपनाने की अपील की।

हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

हर साल 21 जून को दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य योग के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों के प्रति लोगों को जागरूक करना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है। इस साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के मुख्य कार्यक्रम का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के रेड रोड पर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास में हिस्सा लिया।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!