शहर

PM Modi के आह्वान पर CM रेखा गुप्ता ने पुरानी दिल्ली के मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की

सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' में हिस्सा लिया। इस दौरान दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने चांदनी चौक स्थित गौरी शंकर मंदिर में पूजा-अर्चना की

Image

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने चांदनी चौक के गौरी शंकर मंदिर में की पूजा-अर्चना

सोमनाथ मंदिर (Somnath Temple) के पुनर्निर्माण के 75 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज संपूर्ण राष्ट्र 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' मना रहा है। इस पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने सोमनाथ मंदिर पहुंचकर पूर्ण विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना और जलाभिषेक किया।

रेखा गुप्ता ने गौरी शंकर मंदिर में की विशेष पूजा

सोमनाथ में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण पूरे देश में देखा गया। दिल्ली के चांदनी चौक (Chandani Chowk) स्थित प्राचीन गौरी शंकर मंदिर में भी विशेष आयोजन किया गया, जहां मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनके कैबिनेट सहयोगियों ने पूजा-अर्चना की। चांदनी चौक में कैबिनेट सहयोगी प्रवेश साहिब सिंह वर्मा, मनजिंदर सिंह सिरसा और कपिल मिश्रा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने महादेव का जलाभिषेक किया और समस्त देशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस अवसर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट किया। उन्होंने लिखा - सोमनाथ मंदिर की यात्रा केवल एक ढांचे के पुनर्निर्माण की कहानी नहीं है, बल्कि यह भारत की सनातन चेतना और राष्ट्रीय आत्मगौरव के पुनरुत्थान का अमर प्रतीक भी है। इतिहास गवाह है कि सोमनाथ को अनगिनत बार आक्रमणों और विध्वंस का सामना करना पड़ा, लेकिन हर बार यह अपनी राख से उठकर और भी भव्य होकर उभरा। आज का यह उत्सव यह संदेश देता है कि भारत की श्रद्धा और संस्कृति शाश्वत है, जिसे कोई भी शक्ति मिटा नहीं सकती।

'विकास भी, विरासत भी' का मंत्र

उन्होंने आगे लिखा - पीएम मोदी के नेतृत्व में वर्तमान भारत 'विकास भी, विरासत भी' के मंत्र पर चल रहा है। आज देश अपनी आधुनिक प्रगति के साथ-साथ अपनी सांस्कृतिक जड़ों और पहचान को भी नया वैभव दे रहा है। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर से लेकर केदारनाथ धाम के कायाकल्प और महाकाल लोक से लेकर सोमनाथ के इस स्वाभिमान पर्व तक, यह पूरा कालखंड भारत की आध्यात्मिक शक्ति के वैश्विक पुनर्जागरण का साक्षी बन रहा है।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article