शहर

खटीमा में हुआ सैनिक सम्मान समारोह, CM Pushkar Dhami ने CSD कैंटीन का उद्घाटन किया

खटीमा में सैनिक सम्मान समारोह में सीएम पुष्कर धामी ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी और CSD कैंटीन का उद्घाटन कर सैनिकों व परिवारों को सुविधाएं देने की घोषणा की।

Image

मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में सीएसडी कैंटीन का उद्घाटन किया

उत्तराखंड में उधम सिंह नगर जिले के खटीमा में सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Dhami) ने भी भाग लिया। यह कार्यक्रम उनके पिता, सूबेदार स्वर्गीय शेर सिंह धामी की छठी पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले सैनिकों का बलिदान सदैव राष्ट्र के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा।

सीएम ने कार्यक्रम के दौरान सैनिक मिलन केंद्र और CSD Canteen का भी लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री धामी ने स्वयं कैंटीन से खरीदारी कर इसकी शुरुआत की। उन्होंने कहा कि इस कैंटीन के खुलने से क्षेत्र के सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

धामी ने स्वयं को 'सैनिक पुत्र' बताते हुए कहा कि उन्हें सेना और सैनिक परिवारों की जरूरतों का भलीभांति अहसास है और राज्य सरकार उनके कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सैनिक, पूर्व सैनिक और स्थानीय लोग मौजूद थे, जिन्होंने इस आयोजन को भावनात्मक और गौरवपूर्ण बना दिया।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article