शहर

थाने के सामने टावर पर चढ़ युवती ने लगाई फांसी, मोबाइल पर देखती रहती थी वीडियो

Chhattisgarh Jashpur News: मृतका की पहचान नीलिमा लकड़ा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवती लंबे समय से मानसिक तनाव में थी और मोबाइल पर आत्महत्या से जुड़े वीडियो लगातार देखा करती थी।

Image

थाने के सामने टावर पर चढ़ युवती ने लगाई फांसी, मानसिक तनाव में थी

Jashpur Tower Suicide: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। कुनकुरी थाना परिसर के सामने 22 वर्षीय महिला ने वायरलेस टॉवर पर चढ़कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान नीलिमा लकड़ा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवती लंबे समय से मानसिक तनाव में थी और मोबाइल पर आत्महत्या से जुड़े वीडियो लगातार देखा करती थी। घटना के समय भी वह मोबाइल देखने में व्यस्त थी।

जानकारी के मुताबिक नीलिमा अपनी मां के साथ अस्पताल आई थी, जहां उसे अपनी तीन वर्षीय बेटी के दस्तावेजों से जुड़ा काम कराना था। इसी दौरान वह अचानक लापता हो गई और बाद में थाना परिसर के सामने बने वायरलेस टॉवर पर चढ़ गई। पुलिस ने काफी देर तक समझाइश देकर नीचे उतारने की कोशिश की, लेकिन युवती ने फांसी लगा ली। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

उत्तरपूर्वी दिल्ली में नवविवाहिता ने आत्महत्या की

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में 25 वर्षीय नवविवाहिता ने इमारत की चौथी मंजिल से कथित तौर पर कूदकर आत्महत्या कर ली। उसके परिवार ने उसके पति और ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, सोमवार को हुई घटना के बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महिला ने लगभग तीन महीने पहले अपनी पसंद के लड़के से शादी की थी। उसके परिवार का आरोप है कि शादी के लगभग एक महीने बाद ही पति और उसके परिवार ने सोना और नकदी की मांग शुरू कर दी। महिला के परिवार का आरोप है कि इन मांगों को लेकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था और पिछले कुछ हफ्तों से वह गंभीर तनाव में थी। घटना की पुष्टि करते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कानूनी कार्रवाई की जा रही है और मामले की आगे की जांच जारी है।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article