शहर

छप्पन की चाट, चटोरों की ठाठ : खाने के शौकीनों के लिए स्वर्ग है छप्पन

अगर आप स्ट्रीट फूड के शौकीन हैं तो आपको छप्पन के बारे में पता होगा। अगर आपको छप्पन के बारे में नहीं पता है तो संभव है या तो आप स्ट्रीट फूड के शौकीन नहीं हैं या फिर आप कभी इंदौर नहीं गए। छप्पन सिर्फ स्ट्रीट फूड ही सफाई के लिए भी मशहूर है।

Image

इंदौर का छप्पन

छप्पन की चाट, चटोरों की ठाठ : अगर आप खाने के शौकीन हैं और आपको छप्पन के बारे में नहीं पता तो आपको अपने शौक के बारे में फिर से सोचना चाहिए। अगली बार इंदौर जाएं तो छप्पन जरूर जाएं। बल्कि हम तो यहां तक कहेंगे कि आप सिर्फ खाने के लिए ही इंदौर जा सकते हैं। छप्पन के पकवान आपके टेस्ट बड्स की पूरी परीक्षा लेंगे। यहां का भोजन आपकी सभी इंद्रियों को भा जाएगा और आपका मन यहां से जाने को करेगा ही नहीं। तो फिर देर किस बात की, चलिए छप्पन होकर आते हैं -

छप्पन है क्या?

जिन लोगों को नहीं पता, उन्हें बता दें कि छप्पन इंदौर में स्ट्रीट फूड का खास पता है। इसको किसी पहचान या लैंडमार्क की जरूरत नहीं है। छप्पन अपने आप में इंदौर का बड़ा लैंडमार्क है। यहां एक-दो नहीं, बल्कि स्ट्रीटफूड के पूरे 56 ज्वाइंट्स हैं। इन्हीं 56 दुकानों की वजह से स्ट्रीट फूड की इन दुकानों को छप्पन नाम से जाना जाता है। यहा कि 56 दुकानों पर भारत ही नहीं, कई अन्य देशों के फूड्स भी मिलते हैं।

कब जाएं छप्पन

इंदौर में स्ट्रीटफूड के इस अनोखे बाजार में जाकर आप भी स्ट्रीटफूड का जायका लेना चाहते हैं तो बता दें कि यहां दुकानें सुबह 6 बजे से ही खुलने लगती हैं। यहां रात 10 बजे तक दुकानें खुली रहती हैं। अगर आप सुबह-सुबह यहां जाएंगे तो आपको नाश्ते में पोहा सहित कई स्वादिष्ट फूड का जायका मिलेगा। इसके अलावा आप यहां पर पारंपरिक भोजन के साथ ही हॉटडॉग, समोसा, मोमोज, पिज्जा आदि का भी लुत्फ ले सकते हैं। यहां पर खोपरा पैटीज, वड़ा पाव, ग्रीन बाटला कचौड़ी, शाही शिकंजी, स्वीट कॉर्न, दही वड़ा आदि तमाम तरह के स्ट्रीट फूड का अप्रतिम स्वाद आपको यहां मिल जाएगा।
Chhappan in Indore.

शाम होते ही छप्पन की रंगत बदल जाती है

शाम होते ही रंगत आती है

जैसे-जैसे शाम ढलती है, छप्पन में रंगत आने लगती है। इंदौर आने वाले पर्यटक और इस शहर के चटोरे भी शाम को छप्पन पहुंचते हैं। क्या बच्चे और क्या बूढ़े, हर उम्र के लोग यहां अलग-अलग स्ट्रीट फूड का लुत्फ लेने आते हैं।

यहां की खास बात

न तो छप्पन का नाम और न ही यहां मिलने वाला स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड यहां की खासियत है। हालांकि, यहां का स्ट्रीटफूड बहुत ही स्वादिष्ट होता है। लेकिन यह अपनी सफाई के लिए ज्यादा मशहूर है। वैसे भी इंदौर देश में सबसे साफ शहर है। छप्पन ईको फ्रैंडली है। यहां पर टिश्यू भी नहीं मिलता है, बल्कि हर जगह हाथ दोने के लिए पानी मिलता है। स्ट्रीट फूड का हब होने के बावजूद यहां पर प्लास्टिक का कतई इस्तेमाल नहीं होता।

छप्पन को देखकर लगता ही नहीं है कि लोग यहां स्ट्रीटफूड खाने आते हैं। देश के किसी भी अन्य शहर को देख लीजिए, जहां पर सिर्फ दो-चार स्ट्रीटफूड वेंडर ही हों। बाजारों में गंदगी का अंबार लगा रहता है। लेकिन छप्पन में किसी की हिम्मत ही नहीं होती कि वह गंदगी इधर-उधर बिखेर सके। तो एक बार छप्पन जरूर आएं और यहां की साफ-सफाई के कायल होने के साथ ही स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड का भी लुत्फ लें।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

जयपुर हिंसा के बाद स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; CJP के आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; CJP के आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

Police-Students Clash: 28 नामजद-900 अज्ञात के खिलाफ 3 FIR दर्ज, गिरिडीह और हजारीबाग में पुलिस-छात्रों में झड़प के मामले में पुलिसिया कार्रवाई

Police-Students Clash: 28 नामजद-900 अज्ञात के खिलाफ 3 FIR दर्ज, गिरिडीह और हजारीबाग में पुलिस-छात्रों में झड़प के मामले में पुलिसिया कार्रवाई

कूरियर से अफीम, ड्रोन से AK-47: कनाडा पार्सल से खुला 'अर्श डल्ला' के 3.5 करोड़ वाले नार्को-टेरर सिंडिकेट का राज

कूरियर से अफीम, ड्रोन से AK-47: कनाडा पार्सल से खुला 'अर्श डल्ला' के 3.5 करोड़ वाले नार्को-टेरर सिंडिकेट का राज