शहर

Uttarakhand: काशीपुर में जुलूस के दौरान बवाल, पुलिस की गाड़ी पर पथराव; वीडियो के आधार पर शुरू हुई कार्रवाई

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के काशीपुर में रविवार देर रात एक बिना अनुमति के निकाले गए जुलूस के दौरान माहौल बिगड़ गया। कुछ युवकों ने उपद्रव शुरू कर दिया और पुलिस की गाड़ी पर पथराव किया। घटना के बाद पुलिस ने वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है और धरपकड़ अभियान जारी है।

Image

पुलिस ने वीडियो फुटेज के आधार पर शुरू की कार्रवाई (सांकेतिक तस्वीर | iStock)

Photo : iStock

Uttarakhand News: उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के काशीपुर में रविवार देर रात हालात उस समय बिगड़ गए जब मोहल्ला अलीखां में निकाले जा रहे एक जुलूस के दौरान उपद्रव हो गया। पुलिस के समझाने पर युवकों ने न केवल विरोध किया बल्कि पुलिस की गाड़ी पर पथराव कर उसका शीशा भी तोड़ दिया। अचानक बिगड़े हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

जुलूस के दौरान हुआ उपद्रव

मोहल्ला अलीखां क्षेत्र में मुस्लिम समाज के सैकड़ों युवक "आई लव मोहम्मद" की तख्तियां लेकर जुलूस निकाल रहे थे। बताया जा रहा है कि यह जुलूस बिना प्रशासनिक अनुमति के निकाला गया था। इसी दौरान कुछ युवकों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की और हंगामा करने लगे।

पुलिस पर पथराव और झड़प

सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस गाड़ी मौके पर पहुंची। लेकिन पुलिस को समझाने के बजाय उपद्रवियों ने गाड़ी पर पथराव कर दिया, जिससे उसका आगे का शीशा चकनाचूर हो गया। पथराव में एक पुलिसकर्मी घायल भी हो गया। झड़प बढ़ने पर कोतवाली को सूचना दी गई और अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर बुला लिया गया।

लाठीचार्ज कर खदेड़ी गई भीड़

सीओ दीपक सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। उपद्रवियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठी फटकारनी पड़ी। लाठीचार्ज के बाद युवक इधर-उधर भाग खड़े हुए। हालांकि फिलहाल क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।

पुलिस ने शुरू की धरपकड़

एसपी अभय सिंह ने बताया कि नदीम अख्तर नामक युवक ने यह जुलूस बिना अनुमति के निकाला गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने साफ किया कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान