चण्डीगढ़

Ludhiana: श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी नहर में गिरी, 2 बच्चों समेत 6 की मौत, लापता लोगों की तलाश जारी

लुधियाना के पायल के पास नैना देवी से श्रद्धालुओं को लेकर आ रहा है एक टेम्पो पुल के पास नहर में गिर गया है। पुलिस प्रशासन और स्थानीय लोगों की मदद से कुछ लोगों को बाहर निकाल लिया गया और बाकी की तलाश जारी है। इस हादसे में 2 बच्चों समेत 6 लोगों की मौत हो गई है।

Image

तीन लापता लोगों की तलाश जारी है

Photo : Times Now Digital

Ludhiana Accident: लुधियाना जिले में नैना देवी से श्रद्धालुओं की संगत को लेकर आ रहा एक वाहन रविवार रात नहर में गिर गया, पुलिस प्रशासन और स्थानीय लोगों की मदद से करीब कुछ लोगों को बाहर भी निकाल लिया गया है और बाकी की तलाश जारी है। समाचार एजेंसी 'भाषा' के अनुसार, इस दुर्घटना में 2 बच्चों समेत 6 लोगों की मौत हो गई है।

छह लोगों की मौत, तीन लापता

यह संगत मानकवाल गांव की थी। 25 लोगों का यह समूह हिमाचल प्रदेश स्थित नैना देवी मंदिर के दर्शन करके लौट रहे थे। रविवार देर रात जगेड़ा पुल से करीब आधा किलोमीटर दूर ये टेम्पो बठिंडा ब्रांच नहर में गिर गई। हादसे में कई लोग हताहत हुए हैं। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस और राहत दलों को सूचना दी गई। रात के अंधेरे और तेज बहाव के कारण बचाव कार्य बेहद चुनौतीपूर्ण रहा। हादसे में कुल छह लोगों की मौत हुई है, जिनके शव बरामद कर लिए गए हैं। कुछ श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाल लिया गया है, लेकिन कुछ अब भी लापता हैं।

ओवरटेकिंग के दौरान हुआ हादसा

पुलिस ने बताया कि गाड़ी नहर में तब गिर गई जब नहर के किनारे एक दूसरे वाहन से आगे निकलने की कोशिश करते समय ड्राइवर ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया। पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। उपायुक्त हिमांशु जैन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ज्योति यादव मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान की निगरानी की। अधिकारियों ने बताया कि अधिकांश श्रद्धालुओं को बचा लिया गया और उन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। हालांकि, तीन श्रद्धालु अब भी लापता हैं।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article