चण्डीगढ़

पटियाला में गुरुद्वारा परिसर में बड़ा कांड, शराब पीने पर महिला की गोली मारकर हत्या

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated May 15, 2023, 10:59 AM IST

अर्बन इस्टेट फेज वन निवासी 32 वर्षीय महिला को निर्मलजीत सिंह नामक व्यक्ति ने कई गोली मार दी। निर्मलजीत सिंह नियमित रूप से गुरुद्वारा आता था।

Image

शराब पीने पर महिला की गोली मारकर हत्या

Photo : PTI

Woman Shot Dead at Patiala Gurudwara: पटियाला में एक गुरुद्वारा परिसर में कथित रूप से शराब पीने के कारण एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पटियाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वरुण शर्मा के अनुसार घटना रविवार शाम को हुई। पुलिस ने बताया कि परमिंदर कौर नामक महिला ने दुखनिवारण साहिब गुरुद्वारा के सरोवर के पास कथित रूप से शराब पी थी।

32 वर्षीय महिला को गोली मारी

अर्बन इस्टेट फेज वन निवासी 32 वर्षीय महिला को निर्मलजीत सिंह नामक व्यक्ति ने कई गोली मार दी। निर्मलजीत सिंह नियमित रूप से गुरुद्वारा आता था। शर्मा ने कहा कि परमिंदर कौर गुरुद्वारा दुखनिवारण साहिब के सरोवर के पास शराब पी रही थी। जब संगत को इसका पता चला तो उन्होंने उसे प्रबंधक कार्यालय ले जाने का फैसला किया। हालांकि, वहां मौजूद निर्मलजीत सिंह सैनी नामक व्यक्ति ने गुस्से में आकर महिला को गोली मार दी।

पांच राउंड गोलियां चलाईं

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, सैनी ने अपने 32 बोर के लाइसेंसी रिवॉल्वर से महिला पर पांच राउंड गोलियां चलाईं। पुलिस ने बताया कि कौर को अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूत्रों ने बताया कि घटना में घायल एक व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत स्थिर बताई जाती है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जो एक प्रॉपर्टी डीलर है और उसका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article