चण्डीगढ़

पाकिस्तान के प्लान पर भारी पंजाब पुलिस का शिकंजा, मान सरकार ने तोड़ी ड्रग तस्करों की कमर

पंजाब सरकार ने पिछले तीन सालों में ड्रोन के जरिए पाकिस्तान की तरफ से हो रही ड्रग्स और हथियारों की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 591 ड्रोन जब्त किए और 22 हजार से अधिक तस्करों को गिरफ्तार किया है। सीमावर्ती गांवों में एंटी-ड्रोन सिस्टम, डिजिटल मैपिंग और निगरानी तंत्र विकसित कर सुरक्षा का नया मॉडल तैयार किया गया है, जो पूरे देश के लिए उदाहरण बन चुका है।

Image

पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ सरकारी को मिली बड़ी कामयाबी (फोटो - iStock)

Photo : iStock

पंजाब में पिछले कुछ वर्षों से पड़ोसी देश पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन के जरिए नशा और हथियार भेजने की साजिशें हो रही हैं। लेकिन अब पंजाब ने इस नेटवर्क की कमर तोड़ दी है। आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार ने ड्रोन, नशा और हथियारों की तस्करी जोरदार प्रहार किया है। 2022 से जुलाई 2025 तक पंजाब पुलिस ने युद्ध नशे विरुद्ध अभियान चलाकर 591 ड्रोन जब्त किए और 22 हजार से ज्यादा तस्करों को गिरफ्तार किया है।

ड्रोन के जरिए आने वाली खेप में 932 किलो से ज्यादा हेरोइन, 263 पिस्तौल, 14 AK-47, 66 ग्रेनेड और 15 किलो RDX पकड़ा गया। यह साबित करता है कि यह केवल तस्करी नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा को सीधी चुनौती थी, लेकिन अब सीमापार पड़ोसी की कोई चाल नहीं चल पा रही है।

पंजाब सरकार ने 596 सीमावर्ती गांवों में एक सशक्त सुरक्षा नेटवर्क तैयार किया है। स्थानीय लोगों, रिटायर्ड सैनिकों और पुलिसकर्मियों को मिलाकर एक ऐसा एंटी-ड्रोन सिस्टम खड़ा किया गया है जो दिन-रात सीमा की निगरानी करता है। गांवों को तीन श्रेणियों में बांटकर रोड नेटवर्क, संदिग्ध गतिविधियों और सुरक्षा जरूरतों की डिजिटल मैपिंग की गई है।

हर पुलिस अधिकारी अब बीट बुक के जरिए तश्करों की गतिविधियां दर्ज करता है और सभी टीमें व्हाट्सएप से जुड़ी हैं, जिससे गांव-गांव तक सुरक्षा पहुंच चुकी है। 51 करोड़ रुपये की लागत से 9 अत्याधुनिक एंटी-ड्रोन सिस्टम अब सीमा पर तैनात किए जा रहे हैं। गुरदासपुर, तरनतारन, फाजिल्का जैसे जिले अब ड्रोन तस्करी के लिए नहीं, बल्कि सुरक्षा मॉडल के लिए पहचाने जा रहे हैं। खेमकरण, अजनाला जैसे गांव अब देश की सुरक्षा रणनीति में उदाहरण बन चुके हैं।

पंजाब सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि अब नशा, आतंक और तस्करी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह नया पंजाब है – सतर्क, संगठित और आधुनिक। यह मॉडल न केवल पंजाब की सुरक्षा को बल्कि पूरे देश की सीमाओं को सुरक्षित बनाने में अहम भूमिका निभा रहा है।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें