चण्डीगढ़

Chandigarh News: फर्जी इंस्पेक्टर बन मामलों को रफा-दफा करने के नाम पर करता था ठगी, पुलिस ने वर्दी के साथ दबोचा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 19, 2022, 09:23 PM IST

Chandigarh News: चंडीगढ़ में फर्जी पुलिस इंस्‍पेक्‍टर बनकर लोगों को ठगने वाले एक शातिर ठग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह आरोपी थाने आए लोगों को मामला रफा-दफा करा देने का झांसा देकर ठगता था। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया, वहीं इसका एक साथी फरार है।

Image

चंडीगढ़ में पकड़ा गया ठगी करने वाला फर्जी इंस्‍पेक्‍टर। (सांकेतिक फोटो)

KEY HIGHLIGHTS
  1. थाने आने वाले लोगों को आरोपी बनाता था ठगी का शिकार
  2. पंजाब पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों को लेता था अपने झांसे में
  3. इंस्‍पेक्‍टर की वर्दी और आईकार्ड के साथ गिरफ्तार, एक आरोपी फरार

Chandigarh News: पुलिस इंस्पेक्टर बता कर थाने आने वाले लोगों के मामले को रफा-दफा करने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले एक शातिर ठग को गिरफ्तार किया गया है। इस फर्जी इंस्पेक्टर को डिविजन सात थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है, वहीं इसका एक साथी फरार बताया जा रहा है। आरोपी की पहचान धूरी लाइन स्थित मोहल्ला मनोहर नगर निवासी सुखमनजीत सिंह के तौर पर हुई है। वहीं इसके फरार साथी का पहचान जगरांव के मोहल्ला लोपे निवासी मक्खन के तौर पर हुई है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से पंजाब पुलिस के इंस्पेक्टर की वर्दी, जाली आई कार्ड और एक स्कूटी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है।

इस मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी एएसआई प्रेम चंद ने बताया कि, डिविजन सात थाना की टीम नाकाबंदी कर जांच कर रही थी, तभी सूचना मिली कि, एक व्‍यक्ति ताजपुर रोड स्थित अमृत धर्मकांटे के पास पंजाब पुलिस का इंस्पेक्टर बनकर लोगों के साथ ठगी की कोशिश कर रहा है। यह आरोपी थाने में पहुंचे लोगों के साथ मुलाकात कर उन्‍हें मामला रफा-दफा करवाने के नाम पर झांसे में लेकर ठगी करता था। पुलिस टीम ने जब सूचना के आधार पर वहां दबिश दी तो सुखमनजीत सिंह पुलिस की वर्दी पहने वहीं मिल गया।

आरोपी पहले भी फर्जीवाडे़ में जा चुका है जेल

पुलिस टीम ने आरोपी को अपने साथ थाने लाकर जब सख्‍ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि, उसका साथी आरोपी मक्खन थाने के अंदर जाकर रेकी करता था कि, किस व्यक्ति का क्या केस चल रहा है और फिर आकर पूरी जानकारी सुखमनजीत सिंह को देता। लोग जब थाने से बाहर आते तो ये दोनों आरोपी लोगों को झांसा देते कि, वह उनका मामला रफा-दफा करवा सकते है। इसके बदले ये दोनों लोगों से पैसे वसूलते थे।

एएसआई प्रेम चंद के मुताबिक, आरोपी कई लोगों के साथ ठगी कर चुका है। जांच में पता चला कि, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले भी थाना हठूर में जाली जीएसटी कर्मचारी बनने का मामला दर्ज है। जेल से बाहर आने के बाद इसने पंजाब पुलिस का इंस्‍पेक्‍टर बनकर लोगों को ठगना शुरू कर दिया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article