चण्डीगढ़

चंडीगढ़ में अब कूड़ा फेंकना पड़ेगा बहुत महंगा, ट्रैफिक की तरह कटेगा ऑनलाइन चालान

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 17, 2022, 10:21 PM IST

Chandigarh News: चंडीगढ़ में अब कूड़ा फैलाना जेब पर भारी पड़ सकता है। अब शहर के कूड़ा फैलाते पकड़े जाने पर नगर निगम 11 हजार 567 रुपये का जुर्माना लगाएगा। इस जुर्माने को ट्रैफिक चालान की तरह ऑनलाइन भेजा जाएगा।

Image

चंडीगढ़ में कूड़ा फेंकने पर होगा ऑनलाइन चालान, लगेगा हजारों का फाइन।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • नगर निगम 37 जगहों पर लगाएगा एडवांस सीसीटीवी कैमरे
  • कूड़ा फेंकते पकड़े जाने पर देना पड़ेंगा साढ़े 11 हजार का जुर्मान
  • चंडीगढ़ को अगले साल तक टॉप स्‍वच्‍छ शहरों में शामिल करने का है लक्ष्‍य

Chandigarh News: चंडीगढ़ की सड़कों और गलियों में कूड़ा-कर्कट फेंक कर गंदगी फैलाने वाले अब सावधान हो जाएं। ये गंदी आदत अब जेब पर बहुत भारी पड़ सकती है। क्‍योंकि अब नगर निगम इस शहर में गंदगी फैलाने वालों का ट्रैफिक चालान की तरह ऑनलाइन जुर्माना किया जाएगा। यह जुर्माना भी कुछ सौ तक सीमित नहीं है। गंदगी फैलाते पकड़े जाने पर साढ़े 11 हजार रुपये तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है। अगर आपको लगता है कि, आप छुपकर गंदगी फेंक कर बच जाएंगे तो यह भ्रम भी छोड़ दीजिए, क्‍योंकि नगर निगम के कर्मचारी अब हर उस जगह की मॉनिटरिंग करेंगे, जहां पर लोग गंदगी फेंकते हैं।

ये कर्मचारी आपको गंदगी फैलाते देखते ही फोंटो खींच लेंगे। नगर निगम की तरफ से मॉनिटर करने के लिए शहर में 37 जगहों को चिन्हित किया गया है। इन जगहों पर गंदगी फैलाते पकड़े जाने पर 11 हजार 567 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। यह जुर्माना ट्रैफिक चालान की तरह घर पर भेजा जाएगा। दरअसल, नगर निगम की यह सारी कोशिश इस शहर को स्‍वच्‍छता में टॉप 5 में पहुंचाने के लिए की जा रहा है। इस बार चंडीगढ़ को स्‍वच्‍छता सर्वेक्षण में 12वां स्‍थान मिला है और वर्ष 2023 में टॉप शहरों में शामिल होना चाहता है।

सभी जगहों पर लगेंगे एडवांस सीसीटीवी कैमरे

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, अभी कुछ दिनों तक इन 37 जगहों पर नगर निगम के कर्मचारी मॉनिटर करेंगे। लेकिन जल्‍द ही इन सभी जगहों पर एडवांस सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिनमें चिप भी लगी होगी। इन कैमरों को इंटिग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के साथ जोड़ा जाएगा। जिससे कचरा गिराने पर सेंटर पर तुरंत अलर्ट के साथ कूड़ा फेंकने वाले का फोटो पहुंच जाएगा। इन सीसीटीवी कैमरों को लगाने के लिए 39.96 लाख रुपये का बजट पास किया गया है, जल्‍द ही इनके लिए टेंडर निकाला जा रहा है। इन सभी कैमरों को दिसंबर तक फिट कर दिया जाएगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article