चण्डीगढ़

हरियाणा में बीजेपी ने इस नेता को बनाया पार्टी अध्यक्ष, विधानसभा चुनाव से पहले लिया फैसला

भारतीय जनता पार्टी ने विधायक मोहन लाल बाडोली को हरियाणा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। वह राई विधानसभा से विधायक हैं।

Image

मोहन लाल बाडोली

Photo : Twitter

भारतीय जनता पार्टी ने विधायक मोहन लाल बाडोली को हरियाणा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। वह राई विधानसभा से विधायक हैं। अब तक प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी नायब सिंह सैनी के पास थी, जो मुख्यमंत्री के पद पर आसीन हैं।भाजपा राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरूण सिंह ने संगठनात्मक नियुक्ति को लेकर पत्र जारी कर बताया, "भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मोहन लाल बडौली, विधायक को भाजपा हरियाणा प्रदेश का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

दरअसल, राज्य में इस के आखिरी तक विधानसभा के चुनाव होने हैं। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी ने स्थायी प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की है। पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बडोली को प्रत्याशी बनाया था, लेकिन उन्हें कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी के हाथों हार का सामना करना पड़ेगा। इस चुनाव में सतपाल ब्रह्मचारी को 5,48,682 मत मिले थे, जबकि बडोली को 5,26,866 वोट प्राप्त हुए थे।

नायब सिंह सैनी थे सीएम के साथ अध्यक्ष

नायब सिंह सैनी हरियाणा के वर्तमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ही वर्तमान में प्रदेश अध्यक्ष की भूमिका भी निभा रहे थे। इसी वर्ष मार्च में जब नायब सिंह सैनी को मनोहर लाल खट्टर की जगह हरियाणा का मुख्यमंत्री बनाया गया था, उस समय सैनी प्रदेश अध्यक्ष भी थे। उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद से यह तय माना जा रहा था कि राज्य में नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की जाएगी। इसी बीच मंगलवार को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राज्य के विधायक मोहन लाल बडौली को तत्काल प्रभाव से हरियाणा प्रदेश भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिया
Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमार author

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ... और देखें

End of Article