Ludhiana Police Encounter: पंजाब के लुधियाना में बड़ा एनकाउंटर हुआ है। मुठभेड़ के दौरान दोनों आतंकी घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि बीकेआई के ये आतंकी पाकिस्तान के लिए काम कर रहे थे।
पुलिस ने बताया कि एनकाउंटर के दौरान आतंकियों ने ग्रेनेड से हमले किए। आतंकियों से 4 ऑटोमैटिक पिस्तौल भी बरामद हुए। यह मुठभेड़ दिल्ली-अमृतसर नेशनवल हाईवे पर लाडोवाल टोल प्लाजा ने नजदीक हुई।
ISI के इशारों पर काम कर रहे थे आतंकी
लुधियाना के पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बताया कि पुलिस ने हाल ही में एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। गुरुवार को उसी मामले से जुड़े बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के दो आतंकियों के बारे में इनपुट मिला, जो पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के इशारे पर काम कर रहे थे।
सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके में घेराबंदी की, जिसके दौरान हुई मुठभेड़ में दोनों संदिग्ध आतंकी गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपी हैंड ग्रेनेड इकट्ठा कर तय स्थानों पर हमला करने की तैयारी में थे। पुलिस ने मौके से हैंड ग्रेनेड, पिस्तौल और कारतूस समेत कई हथियार बरामद किए हैं।
