चण्डीगढ़

UP Punjab Weather Report: कड़ाके की ठंड के बीच पाले ने मचाया कहर, इतने दिन और छाया रहेगा घना कोहरा

UP Punjab Weather Report : आईएमडी ने उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में रात-सुबह में कुछ घंटों के लिए घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति बने रहने की संभावना जताई है।

Image

पंजाब में कोहरा

Photo : BCCL

चंडीगढ़: उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी है। बुधवार को भी कड़ाके की ठंड से थोड़ी भी राहत नहीं मिली। राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री अधिक है। वहीं, कोहरे का भी कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इसके अलावा भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में रात-सुबह में कुछ घंटों के लिए घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति बने रहने की संभावना है।

भीषण ठंड और घने कोहरे का रेड अलर्ट

पिछले कुछ दिनों से हाड़ कंपा देने वाली इस ठंड के बीच पाले ने परेशानी बढ़ा दी है। शीतलहर के चलते इन संबंधित राज्यों के कुछ जगहों पर पाला पड़ रहा है। इससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की है। मंगलवार को पंजाब में 3.5 डिग्री तापमान के साथ पटियाला सबसे ठंडा रहा। पटियाला का पारा सामान्य से 2.8 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। इसी बीच में आईएमडी ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के लिए 24-45 जनवरी को भीषण ठंड और घने कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया है।

पंजाब में पाले का कहर

आईएमडी के मुताबिक, पंजाब के अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। फिलहाल यह सामान्य से 7.2 डिग्री नीचे बना है। अमर उजाला की खबर के मुताबिक, सबसे अधिक 14 डिग्री का पारा पटियाला का रहा। पटियाला का पारा सामान्य से 1.4 डिग्री नीचे ही दर्ज किया गया। हालांकि अमृतसर का अधिकतम तापमान 10.0, लुधियाना का 13.0, बठिंडा का 10.2 दर्ज किया गया। वहीं, पठानकोट का 13.1, गुरदासपुर का 9.0, फरीदकोट का 12.6, फिरोजपुर का 11.8 डिग्री दर्ज किया गया।

ऑरेंज अलर्ट

आईएमडी के मुताबिक, अगले चार दिनों के लिए कोहरे का अलर्ट जारी कर दिया है। इसके तहत बुधवार को रेड और अगले तीन दिन ऑरेंज अलर्ट रहेगा। इससे स्पष्ट है कि पंजाब को फिलहाल घने कोहरे, शीतलहर और कोल्ड डे की स्थिति से राहत नहीं मिलेगी। विभाग के मुताबिक अगले पांच दिन मौसम शुष्क बना रहेगा।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article