चण्डीगढ़

Chandigarh News: चंडीगढ़ में वकील की गाड़ी में मिला गांजा, हड़ताल पर गए हाई कोर्ट व जिला कोर्ट के वकील

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 26, 2022, 09:24 PM IST

Chandigarh News: वकील की गाड़ी से गांजा मिलने के मामले में बार एसोसिएशन ने सोमवार से हड़ताल घोषित कर दी है। एसोसिएशन का दावा है कि, वकील को जानबूझ कर फंसाया गया है। इस मामले में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की एग्जीक्यूटिव कमेटी ने पुलिस से निष्‍पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

Image

चंडीगढ़ में वकील की गाड़ी से मिला गांजा, विरोध में वकीलों का हड़ताल।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  1. वकील की गाड़ी से शुक्रवार को पुलिस ने बरामद किया था गांजा
  2. हाई कोर्ट के अलावा सभी जिला बार एसोसिएशन ने भी की हड़ताल
  3. वकीलों का आरोप गाड़ी में ड्रग्‍स प्‍लांट कर वकील को फंसाया गया

Chandigarh News: चंडीगढ़ में एक वकील की कार से 1.5 किलो गांजा मिलने का मामले ने अब विवाद का रूप ले लिया है। वकीलों ने पुलिस पर कार में ड्रग्‍स प्‍लांट करने का आरोप लगाया है और आज से हड़ताल पर चले गए। जिसकी वजह से सोमवार को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट, चंडीगढ़, पंचकूला, मोहाली समेत पंजाब के कई जिलों में बार एसोसिएशन्स में काम पूरी तरह ठप रहा। वकील किसी भी केस की सुनवाई में पेश नहीं हुए। जिसकी वजह से अदालत का कार्य बुरी तरह से प्रभावित हुआ।

बता दें कि पुलिस ने चंडीगढ़ के सेक्टर-15 में एडवोकेट के घर के बाहर खड़ी कार से 1.5 किलो गांजा बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात को गुप्‍त सूचना के आधार पर यह बरामदगी की गई। इस घटना के विरोध में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की एग्जीक्यूटिव कमेटी ने पहले ही घोषणा की थी कि यदि कोई वकील केसों को लेकर कोर्ट प्रोसीडिंग में शामिल होता है तो उस पर 10 हजार रुपए पेनल्टी लगाई जाएगी। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने इस मामले में स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

कल एसएसपी से मिलेंगे सभी वकील

इस मामले को लेकर सोमवार को वकील का परिवार आज यानी सोमवार को उनके साथ चंडीगढ़ जिला अदालत पहुंचा। यहां पर जिला बार प्रधान सुनील टोनी की मौजूदगी में वकीलों ने एक बैठक की, जिसमें वकीलों से मिलने डीएसपी (सेंट्रल) गुरमुख सिंह भी पहुंचे और उन्होंने वकीलों को आश्वासन दिया कि मामले में उचित जांच होगी।

वहीं बैठक के बाद बार एसोसिएशन ने घोषाण की, कि इस मामले को लेकर वकीलों का एक दल मंगलवार को एसएसपी से मिलेगा। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की एग्जीक्यूटिव कमेटी ने कहा कि, यह घटना काफी गंभीर प्रवृत्ति की है और अस्वीकार्य है। वकीलों पर हमला और उन्हें झूठे केस में फंसाने की कोशिश गंभीर विषय है। कमेटी ने तथ्यों, साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज का हवाला देते हुए कहा है कि, किसी ने वकील की कार में ड्रग प्लांट किया था, ताकि वकील को उनकी ड्यूटी करने से रोका जा सके।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!