चण्डीगढ़

Chandigarh News: नकली सीबीआई अधिकारी बन असली पुलिस के साथ पहुंचा करोड़ों की कोठी खाली कराने

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 27, 2022, 09:46 PM IST

Chandigarh News: पंचकूला में एक व्‍यक्ति नकली सीबीआई अधिकारी बन एक कोठी पर कब्‍जा करने पहुंचा। हैरानी की बात यह कि आरोपी अपने साथ असली पुलिस भी ले गया था। पुलिस भी बगैर आरोपी से पूछताछ के उसके साथ चली गई। हालांकि मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Image

नकली सीबीआई अधिकारी बना सीआरपीएफ जवान गिरफ्तार।

KEY HIGHLIGHTS
  1. आरोपी दिल्ली में सीआरपीएफ में हेड कांस्टेबल के पद पर है तैनात
  2. मोबाइल और कैश की डिमांड पर पीड़ितों ने बुला ली पुलिस
  3. आरोपी हुआ गिरफ्तार, पुलिस लापरवाही की जांच भी शुरू

Chandigarh News: पंचकूला में जालसाजी का एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसने सभी को हैरान कर दिया। एक व्‍यक्ति स्‍पेशल 26 फिल्‍म की तरह नकली सीबीआई अधिकारी बनकर पहले पुलिस चौकी पहुंचा और फिर वहां से असली पुलिस को अपने साथ साथ लेकर सेक्टर-2 स्थित करोड़ों की कोठी खाली कराने पहुंच गया। आरोपी ने कोठी में तीन घंटे परिवार पर रौब झाड़ते हुए खूब खातिरदारी करवाई। साथ में मौजूद पुलिसकर्मियों को पूरे घर की वीडियो बनाने का आदेश दिया और पुलिसकर्मी भी सभी आदेशों का घंटों तक पालन करते रहे। मामले का खुलासा तब हुआ, जब आरोपी ने पीड़ित परिवार से मोबाइल और कैश की डिमांड कर दी। पीड़ितों ने शक होने पर पुलिस बुला ली। जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हो सका।

सेक्टर-5 थाना पुलिस ने नकली सीबीआई अफसर को हिरासत में लेकर थाने ले आई। यहां की गई सख्‍त पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी मूलरूप से लखनऊ का रहने वाला और दिल्ली में सीआरपीएफ में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात है। आरोपी अपने एक रिश्तेदार के कहने पर कोठी खाली करवाने पहुंचा था। उसने सभी को जेल में डलवाने की धमकी दी थी। इस संबंध में सेक्टर-2 निवासी बब्बन जैदी की तरफ से शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

एंटी नेशनल एक्टिविटी मामले में पूछताछ के बहाने ले गया था पुलिस

शिकायतकर्ता बब्बन जैदी ने बताया कि, उसका कोठी को लेकर अपनी बहनों से विवाद चल रहा है। आरोपी अपने साथ दो पुलिसकर्मी को लेकर कोठी खाली कराने आया था। आरोपी खुद को सीबीआई अफसर बताते हुए पूछताछ करने लगा। आरोपी के साथ पुलिस मुलाजिम देख उसे भी विश्वास हो गया की सीबीआई अफसर है।

आरोपी ने धमकी दी थी कि कोठी खाली कर दो नहीं जेल जाना पड़ेगा। एसीपी पंचकूला सुरेंद्र यादव ने बताया कि, एक व्यक्ति नकली सीबीआई अफसर बनकर एक परिवार को धमकाने पहुंचा था। वह एंटी नेशनल एक्टिविटी के बारे में पूछताछ करने के बहाने अपने साथ पुलिस को भी ले गया था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस लापरवाही की भी जांच की जा रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!