चण्डीगढ़

भगवंत मान सरकार में भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी! जबरन वसूली को लेकर AAP के 7 नेता गिरफ्तार

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Apr 30, 2023, 10:15 AM IST

पंजाब की भगवंत मान सरकार में भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी की खबर आ रही है। जबरन वसूली को लेकर आम आदमी पार्टी के 7 नेता गिरफ्तार हुए हैं। दुकानदारों से पैसे की वसूली का आरोप है।

आम आदमी पार्टी खुद को हमेशा कट्टर ईमानदार पार्टी बताती है। इसके संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब से सीएम भगवंत मान कई बार सार्वजनिक तौर पर खुद को कट्टर ईमानदार बता चुके हैं। अब कट्टर ईमानदारी की बात करने वाली आम आदमी पार्टी की पंजाब से भी भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी की खबरें आ रही हैं।

लुधियाना के खन्ना विधानसभा में भ्रष्टाचार की खबर आ रही है। यहां दुकानदारों से जबरन पैसे मांगने और हमला करने के आरोप में AAP विधायक तरुणप्रीत सिंह सौंद के 7 करीबी नेताओं को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार सातों लोग पार्टी के पदाधिकारी है। इनमें से एक AAP के संयुक्त सचिव, चार ब्लाक प्रधान और एक यूथ विंग प्रधान हैं।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article