चण्डीगढ़

Chandigarh Weather Update: पहाड़ों पर बर्फबारी तो चंडीगढ़ में दो दिन बारिश का अलर्ट, जानें गुरुवार का तापमान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 28, 2022, 05:46 PM IST

Chandigarh Weather Update: चंडीगढ़ के लोगों को बुधवार को ठंड से थोड़ी राहत मिली। सुबह कोहरा नजर आया, लेकिन धूप खिलने से मौसम साफ हो गया। हालांकि तेज सर्द हवाएं दिन में भी ठिठुरन पैदा कर रही हैं। गुरुवार को भी अधिकतम तापमान 17 और न्‍यूनतम तापमान 8 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान साफ रहेगा।

Image

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से बदलेगा चंडीगढ़ का मौसम, दो दिन बारिश का अलर्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • मौसम विभाग का पूर्वनुमान पैदा कर रहा है सिहरन पैदा
  • दो दिन ठंड से राहत मिलने के बाद नए साल से पड़ेगी कड़ाके की ठंड
  • वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के सक्रिय हो जाने के बाद बर्फीली हवाओं के साथ बढ़ेगी ठंड

Chandigarh Weather Update: इस साल देरी से शुरू हुई ठंड दिसंबर के आखिरी सप्‍ताह में जमकर अपना कहर बरपा रही है। पहाड़ों पर हुई हल्की बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। सर्द बर्फीली हवाओं ने दिन को भी रात जैसा ठंडा बना दिया है। इसका सबसे ज्‍यादा असर चंडीगढ़ में देखने को मिल रहा है। यहां के न्‍यूनतम और अधिकतम तापमान औसत से काफी कम बना हुआ है। बुधवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्‍यूनतम तापमान 7 डिग्री रहने का अनुमान है। बुधवार को धूप खिली होने के कारण लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली। वहीं गुरुवार को भी अधिकतम तापमान 17 और न्‍यूनतम तापमान 8 डिग्री रहने का अंदेशा है। इस कंपकंपा देने वाली ठंड में मौसम विभाग का पूर्वनुमान और ज्‍यादा सिहरन पैदा कर रहा है।

मौसम विभाग ने 29 दिसंबर की रात को हिमालय के ऊपरी इलाकों में एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय हो रही है। जिसकी वजह से 29 और 30 दिसंबर को यहां बर्फबारी हो सकती है। साथ ही इसकी वजह से पंजाब और चंडीगढ़ में इन दो दिन हल्‍की से मध्‍यम बारिश की संभावना बन रही है। इस पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने पर दो दिन मैदानी इलाकों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन इसके जाते ही 31 दिसंबर से लोगों को बर्फीली हवाओं के साथ जबरदस्त ठंड का सामना करना पड़ सकता है।

चंडीगढ़ का तापमान पहुंच सकता है 2 से 4 डिग्री पर

मौसम विभाग के अनुसार, नए साल के शुरुआती दिनों में लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान चंडीगढ़ का न्‍यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री के बीच रह सकता है। इसके साथ घना कोहरा, शीतलहर और बर्फीली हवाएं चलेंगी। जिससे दिन के अधिकतम तापमान में भी बड़ी गिरावट हो सकती है। मौसम में इस बदलाव का असर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश व राजस्थान में भी देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान होने वाली तापमान में गिरावट नए रिकॉर्ड भी बना सकती है। हालांकि अभी दो दिन चंडीगढ़ के लोगों को ठंड से कुछ राहत मिलती रहेगी। इस दौरान सुबह हल्‍का कोहरा और दिन में धूप नजर आएगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article