चण्डीगढ़

Chandigarh News: बीच बाजार भिड़े दो ज्वेलर्स, पुलिस के सामने ही जमकर चले लात घूंसे, मचा हड़कंप

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 21, 2022, 04:15 PM IST

Chandigarh News: चंडीगढ़ के सेक्‍टर-8बी मार्केट में गुरुवार शाम को दो ज्‍वेलर्स के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के साथ मारपीट करने के अलावा कुर्सियां और ईंट-पत्‍थर भी फेंके। जिससे दोनों शॉप्स में भारी नुकसान हुआ है। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

Image

चंडीगढ़ में पुलिस के सामने भिड़े दो ज्वेलर्स, जमकर हुई मारपीट

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • गुरुवार शाम को ग्राहक को लेकर दोनों पक्षों में शुरू हुआ विवाद
  • पुलिस के सामने ही होती रही मारपीट और दुकानों में तोड़फोड़
  • दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ दी शिकायत, पुलिस ने शुरू की जांच

Chandigarh News: दिवाली त्‍योहार (Diwali) को लेकर इस समय बाजारों में भारी भीड़ उमड़ रही है। बाजार में लोगों को पैर रखने की जगह नहीं मिल रही है। ऐसे में ग्राहकों को लुभाने के लिए दुकानदारों (Shopkeepers) के बीच भी जमकर कंपटीशन हो रहा है। हालांकि कई जगहों पर यह कंपटीशन अब आपसी तनाव में बदलने लगा है। ऐसा ही एक नजारा गुरुवार शाम को चंडीगढ़ के सेक्टर-8बी मार्केट में देखने को मिला। यहां पर दो ज्‍वेलर्स ग्राहक को लेकर आपस में ऐसे भिड़े (Fight) की पूरे बाजार में हंगामा मच गया। दोनों दुकानदारों के बीच जमकर मारपीट हुई है। बाद में मामला इतना बढ़ा गया कि एक-दूसरे पर कुर्सियां, लात—घूंसे भी खूब चले। झगड़ा होने की जानकारी मिलने पर दुकानदारों के समर्थक और पुलिस भी आ गए। इसके बाद पुलिस के सामने ही लात घूंसों के साथ दोनों पक्षों में ईंट-पत्‍थर भी जमकर बरसाए।

इस मारपीट में दोनों पक्षों की ज्वेलरी शॉप्स में भारी नुकसान हुआ है। मारपीट की यह पूरी घटना दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसके फुटेज को पुलिस ने अपने कब्‍जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ शांति भंग का मामला दर्ज किया है। मारपीट की इस घटना से पूरे बाजार में अफरा-तफरी मची रही।

ग्राहक को लेकर शुरू हुआ था पूरा विवाद

जानकारी अनुसार दोनों ज्वेलर्स के बीच किसी ग्राहक को लेकर विवाद शुरू हुआ था। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया और दोनों पक्षों ने एक दूसरे के साथ मारपीट करने के अलावा दुकानों में कुर्सियां फेंककर तोड़फोड़ की। इस दौरान दोनों पक्षों के समर्थक और आसपास के दुकानदार भी जमा हो गए। कुछ लोगों ने बीच बचाव करने की कोशिश भी की, लेकिन काफी देर तक मारपीट जारी रही। यहां तक की पुलिस के आने पर भी मारपीट बंद नहीं हुई। दोनों पक्ष पुलिस के सामने ही एक दूसरे के साथ मारपीट व धक्का-मुक्की करते रहे। पुलिस ने किसी तरह से मामले को शांत कराया और सीसीटवी फुटेज जब्‍त कर जांच शुरू कर दी है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article