चण्डीगढ़

Chandigarh News: चंडीगढ़ पुलिस को बड़ी कामयाबी, एक ही दिन में दबोचे तीन स्नैचर, कई मामलों का खुलासा

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 5, 2022, 09:04 PM IST

Chandigarh: चंडीगढ़ शहर में झपटमारी की वारदातों को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को क्राइम ब्रांच की टीम ने दबोच लिया है। इन आरोपियों से पूछताछ में 12 मामलों का खुलासा हुआ है। आरोपियों के पास से पुलिस ने झपटमारी के 8 मोबाइल और चोरी की एक स्‍कूटी बरामद की है। आरोपियों से अभी पूछताछ चल रही है।

Image

चंडीगढ़ में झपटमारी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • गिरफ्तार आरोपी चंडीगढ़ और पंचकुला में करते थे वारदात
  • आरोपियों के पास से आठ मोबइल फोन और चोरी की स्‍कूटी बरामद
  • आरोपियों पर पहले से कई मामले दर्ज, आरोपी जा चुके हैं जेल

Chandigarh: चंडीगढ़ पुलिस के क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने तीन झपटमारों को गिरफ्तार कर उनसे लूट के आठ मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस का दावा है कि, इन आरोपियों से पूछताछ में 12 मामलों का खुलासा हुआ है। इन आरोपियों ने चंडीगढ़ व पंचकुला के अलग-अलग हिस्सों में इन वारदातों को अंजामा दिया है। सभी आरोपियों से अभी पूछताछ चल रही है। पुलिस को लूटपाट के और मामलों के खुलासा होने की उम्‍मीद है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार इन आरोपियों की पहचान सेक्टर-26 निवासी आकाश, विक्की और गौरव के तौर की गई है। ये सभी आरोपी 22 से 25 साल उम्र के हैं।

चंडीगढ़ पुलिस ने बताया कि, क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि, शहर के मनीमाजरा क्षेत्र में स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश घूम रहे हैं। जिसके बाद पुलिस टीम ने सेक्टर-26 के पास नाकेबंदी कर आरोपी आकाश को दबोच लिया। पुलिस को इसके पास से मनीमाजरा थाना क्षेत्र में छीना गया एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। इस छिनैती का मुकदमा मनीमाजरा थाने में दर्ज है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक बाइक भी बरामद की।

आरोपियों पर पहले से कई मामले दर्ज, पुलिस को थी लंबे समय से तलाश

पुलिस ने बताया कि, इस आरोपी से पूछताछ और इसकी निशानदेही पर आरोपी विक्‍की और गौरव को भी शहर के अलग-अलग क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। इन आरोपियों के पास से भी पुलिस ने सात मोबाइल फोन और एक चोरी की स्‍कूटी बरामद की। इससे संबंधित मामला सेक्टर 34 थान समेत शहर के अन्‍य थानों में दर्ज है। पुलिस पूछताछ में इन आरोपियों ने छिनैती की 12 वारदात कबूल की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, से सभी आरोपी नशे के आदी हैं। ये चंडीगढ़ और पंचकुला में वारदात को अंजाम देते थे। इन आरोपियों ने बीते दो माह में ही कई वारदातों को अंजाम दिया। आरोपियों की लंबे समय से तलाश की जा रही थी। इन गिरफ्तार आरोपियों से अभी पूछताछ चल रही है। कुछ और मामलों का खुलासा होने की उम्‍मीद है। पुलिस के अनुसार, इन आरोपियों पर पहले से भी छिनैती और लूटपाट के कई मामले दर्ज हैं और ये जेल भी जा चुके हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article