चण्डीगढ़

Chandigarh: चंडीगढ़ के इस लेक पर लगा उत्तर भारत का सबसे बड़ा तैरता सोलर पैनल, मिलेगी इतनी बिजली

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 13, 2022, 07:12 PM IST

Chandigarh: चंडीगढ़ के धनास लेक पर वन विभाग द्वारा उत्तर भारत का सबसे बड़ा तैरता हुआ सोलर प्लांट लगाया गया है। यह फ्लोटिंग सोलर पैनल 500 किलोवाट बिजली पैदा कर सकता है। इससे वन विभाग के सभी ऑफिसों की बिजली की जरूरतें पूरी हो जाएंगे। इस लेक को वन विभाग पर्यटन स्‍थल के तौर पर विकसित कर रहा है।

Image

धनास लेक पर लगाया गया फ्लोटिंग सोलर पैनल

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • धनास लेक के पानी में लगाया गया 500 किलोवाट का सोलर पैनल
  • इस सोलर पैनल से पैदा होने वाली बिजली वन विभाग के लिए पर्याप्‍त
  • लेक में लगा रहे म्‍यूजिक और लाइट के साथ चलने वाले तीन फव्‍वारे

Chandigarh: ब्‍यूटीफुल शहर चंडीगढ़ के प्रसिद्ध सुखना लेक के बाद अब दूसरे लेकों को भी पर्यटन के लिए तैयार किया जा रहा है। इसमें सबसे ज्‍यादा ध्‍यान धनास लेक पर दिया जा रहा है। इस लेक के पानी में वन विभाग द्वारा उत्तर भारत का सबसे बड़ा तैरता हुआ सोलर प्लांट लगाया गया है। फ्लोटिंग सोलर पैनल से 500 किलोवाट बिजली उत्‍पादन हो सकेगा। इसके अलावा इस लेक में वन विभाग द्वारा तीन फव्वारे भी लगाए जाएंगे, जो म्‍यूजिक और कलरफुट लाइट के साथ चलेंगे। वन विभाग के अनुसार, सोलर पैनल लगाने का कार्य पूरा हो चुका है, बाकि के कार्य भी नए साल से पहले पूरे कर लिए जाएंगे। वन विभाग का दावा है कि, शाम को यह लेक किसी विदेशी पर्यटन स्थल की तरह नजर आएगा।

बता दें कि, सौर ऊर्जा का बेहतर लाभ लेने के लिए वन विभाग इस समय अपनी खाली पड़ी जमीनों, छतों के साथ पानी पर भी सोलर प्लांट लगाने की योजना पर कार्य कर रहा है। धनास की यह लेक वन विभाग के अंडर आती है। विभाग ने अब इसे सुखना लेक की तरह ही पर्यटन स्‍थल के रूप में विकसित करने की योजना शुरू की है। इस लेक पर वन विभाग द्वारा लगाए गए 500 किलोवाट के फ्लोटिंग सोलर पैनल जैसा पूरे उत्तर भारत में तैरता सोलर पैनल नहीं है।

बिजली के खर्चे से मुक्त हो जाएगा वन विभाग

मुख्य वन संरक्षक देवेंद्र दलाई ने बताया कि, इस योजना से वन विभाग ज्‍यादा से ज्‍यादा ग्रीन एनर्जी बनाना चाहता है। इस सोलर पैनल से इतनी बिजली पैदा होगी कि, विभाग के सभी ऑफिसों में उपयोग होने वाली बिजली खर्च से मुक्ति मिल जाएगी। इसके अलावा लेक को खूबसूरत बनाने के लिए यहां पर तीन फव्वारे लगाए जा रहे हैं। इनसे लेक में ऑक्सीजन की मात्रा बरकरार रहेगी और जिससे मछलियां नहीं मरेंगी। बता दें कि, चंडीगढ़ में इस समय सोलर पैनल लगाने का कार्य बहुत तेजी से किया जा रहा है। शहर के सभी सरकारी ऑफिसों और स्कूलों की छतों पर सोलर पैनल लगाए गए हैं। इसके अलावा 200 गज से बड़े सभी मकानों पर भी सोलर पैनल लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। चंडीगढ़ प्रशासन की योजना शहर के सभी सरकारी दफ्तरों के साथ बड़े घरों को भी बिजली के मामले में आत्‍मनिर्भर बनाना है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article