चण्डीगढ़

Chandigarh News: चंडीगढ़ के लिए खुशखबरी, एयरपोर्ट से इन 3 शहरों के लिए नई फ्लाइट शुरू, देखें डिटेल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 23, 2022, 08:32 PM IST

Chandigarh News: चंडीगढ़ एयरपोर्ट से अब यात्रियों को तीन अन्‍य शहरों के लिए भी फ्लाइट मिल सकेंगी। यह नई फ्लाइट लेह, बेंगलुरु और इंदौर के लिए शुरू की गई हैं। ये फ्लाइट 31 अक्‍टूबर से उड़ान भरने लगेंगी। इसके अलावा इंटरनेशनल फ्लाइट्स के समय में भी बदलाव किया गया है।

Image

चंडीगढ़ एयरपोर्ट से इन 3 शहरों के लिए शुरू हुई नई फ्लाइट (Representative Image)

KEY HIGHLIGHTS
  • लेह, बेंगलुरु और इंदौर के लिए शुरू हुई नई फ्लाइट
  • चंडीगढ़ से 31 अक्‍टूबर से उड़ान भरने लगेंगी नई फ्लाइट
  • दुबई व शारजाह जाने वाली फ्लाइट के समय में परिवर्तन

Chandigarh News: चंडीगढ़ के लोगों के लिए खुशखबरी है। यहां के शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से देश के तीन अन्‍य प्रमुख शहरों के लिए नई फ्लाइट शुरू की गई है। यहां से अब जिन अन्‍य तीन शहरों के लिए सीधी उड़ान मिलेगी, उनमें लेह, बेंगलुरु और इंदौर शामिल है। चंडीगढ़ से 20 शहरों के लिए सीधी फ्लाइट मिलती है। इसके साथ ही एयरपोर्ट अथॉरिटी की तरफ से फ्लाइट्स का विंटर शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। यह शेड्यूल 31 अक्टूबर से लागू होगा और 25 मार्च 2023 तक जारी रहेगा।

चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट अथॉरिटी की तरफ से जारी किए गए नोटिफिकेशन में बताया गया है कि, लेह के लिए तीन फ्लाइट का संचालन शुरू किया गया है। यह फ्लाइट्स 31 अक्टूबर से शुरू हो जाएंगी। इंडिगो एयरलाइंस की ये फ्लाइट चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सुबह 11:45 बजे लेह के लिए उड़ान भरेगी। लेह जाने वाले यात्रियों के लिए 6657 रुपये की एयर टिकट निर्धारित की गई है। वहीं, इंडिगो ने इंदौर के लिए भी नई फ्लाइट शुरू की है। यह फ्लाइट एक नवंबर से शुरू होगी। यह फ्लाइट चंडीगढ़ से दोपहर 12:30 बजे इंदौर के लिए उड़ान भरेगी। इंदौर जाने वाले पैसेंजर को 4767 रुपये में एयर टिकट मिलेगी। इसी तरह चंडीगढ़ से बेगलुरू के लिए भी नई फ्लाइट शुरू की गई है। यह फ्लाइट विमानन कंपनी विस्तारा ने शुरू की है। इसके फ्लाइट शेड्यूल के बारे में जल्‍द जानकारी दी जाएगी।

इंटरनेशनल फ्लाइट्स के समय में भी किया गया बदलाव

शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ के सीईओ राकेश रंजन सहाय ने बताया कि, प्रयास किया जा रहा है कि, यहां से और ज्‍यादा इंटरनेशनल फ्लाइट् शुरू की जा सकें। इसको लेकर एयरलाइंस से बातचीत चल रही है। इसके अलावा विंटर शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। जिसके अनुसार, दुबई व शारजाह जाने वाली इंटरनेशनल फ्लाइट के समय में परिवर्तन किया गया है। शारजाह जाने वाली फ्लाइट अब दोपहर 1:20 बजे एयरपोर्ट पर लैंड करेगी और दोपहर 3 बजे शारजाह के लिए उड़ान भरेगी। इसी तरह दुबई की फ्लाइट दोपहर 3:05 बजे लैंड करेगी और शाम 4:05 बजे दुबई के लिए उड़ान भरेगी। यह शेड्यूल 1 नवंबर से लागू होगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article