चण्डीगढ़

शिवभक्तों के लिए बड़ी खबर,अब EMI पर करें चार ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, रेलवे ने दिया तोहफा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 25, 2022, 06:46 PM IST

Chandigarh News: आईआरसीटीसी शिवभक्‍तों के लिए स्वदेश दर्शन ट्रेन शुरू करने जा रहा है। इस यात्रा में चार ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कराए जाएंगे। यह ट्रेन 2 दिसंबर को चंडीगढ़ से रवाना होगी और 9 दिसंबर को वापसी होगी। इस पैकेज का शुल्क 15, 210 रुपये रखा गया है, इसे ईएमआई पर लिया जा सकता है।

Image

ज्योतिर्लिंग दर्शन करने का मौका

KEY HIGHLIGHTS
  • चार ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कराएगी रेलवे की स्वदेश दर्शन ट्रेन
  • यात्रा शुल्क 15, 210 रुपये, ईएमआई पर किराया भुगतान की सुविधा
  • ट्रेन 2 दिसंबर को चंडीगढ़ से रवाना होगी और 9 दिसंबर को होगी वापसी

Chandigarh News: चंडीगढ़ के शिवभक्‍तों के लिए खुशखबरी है। प्लानिंग इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) ट्रेन से लोगों को चार ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कराएगा। इसे स्वदेश दर्शन ट्रेन नाम दिया गया है। यह ट्रेन चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से 2 दिसंबर को रवाना होगी। इस टूर पैकेज की सबसे खास बात इसमें ईएमआई पर किराए का भुगतान करने की सुविधा मिल रही है। जो यात्री टिकट बुकिंग का किराया एक साथ जमा नहीं कर सकते, वे अपनी सुविधा के अनुसार, 24 और 36 किश्तों में किराए का भुगतान कर सकते हैं। ईएमआई के रूप में प्रतिमाह 36 माह के लिए 530 और 24 माह के लिए 745 रुपये भुगतान करना होगा।

आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक एमपीएस राघव ने इस यात्रा योजना की जानकारी देते हुए बताया कि, यह पूरी यात्रा आठ दिन की है। 2 दिसंबर को यह ट्रेन चंडीगढ़ से शुरू होकर अंबाला, दिल्ली सफरदगंज के रास्ते ज्योर्तिलिंग के दर्शन के लिए रवाना होगा। इस ट्रेन की वापसी 9 दिसंबर को होगी। इस सात रात्रि और आठ दिन के पैकेज का शुल्क 15, 210 रुपये रखा गया है। इसमें यात्रियों को स्‍लीपर क्‍लास में सफर कराया जाएगा। यह ट्रेन सबसे पहले महाकालेश्वर जाएगी। इसके बाद ओंकारेश्वर, साबरमती, द्वारिका और सोमनाथ मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे। पैकेज में यात्रियों के लिए नाश्ता, दोपहर और रात्रि का शाकाहारी भोजन के अलावा स्‍थानीय परिवहन सुविधा के साथ धर्मशालाओं में ठहरने की व्यवस्था भी शामिल है।

पांच साल तक के बच्‍चों की यात्रा फ्री

आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि, स्वदेश दर्शन ट्रेन में पांच साल तक के बच्चे की यात्रा फ्री होगी। इस ट्रेन में 12 स्लीपर कोच लगाए जाएंगे, जिसमें 804 यात्री सफर कर सकेंगे। ट्रेन के प्रत्येक कोच में एक सिक्योरिटी गार्ड, कोच मैनेजर और हाउस किपिंग को तैनात किया जाएगा। इसके अलावा ट्रेन में सफर के दौरान यात्रियों का इलाज करने के लिए प्राथमिक उपचार की व्यवस्था भी की जाएगी। जो यात्री इस स्‍वदेश दर्शन ट्रेन पर सफर करना चाहते हैं वे आईआरसीटीसी के चंडीगढ़ सेक्टर-34 ए स्थित एससीओर 80-82 थर्ड फ्लोर पर टिकट की बुकिंग करा सकते हैं। इसके अलावा आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर भी ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा शुरू की गई है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article