चण्डीगढ़

Chandigarh News: चंडीगढ़ में बदल गई सरकारी अस्पतालों में ओपीडी की टाइमिंग, इलाज के लिए जाने से पहले देखें समय सारिणी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 14, 2022, 08:38 PM IST

Chandigarh News: चंडीगढ़ के कई सरकारी अस्‍पतालों व डिस्‍पेंसरियों की ओपीडी के समय में बड़ा बदलाव हुआ है। अब इन अस्‍पतालों में ओपीडी का संचालन सुबह 9 से शाम 3 बजे तक किया जाएगा। ओपीडी टाइम में यह बदलाव 16 अक्‍टूबर से लागू हो जाएगा।

Image

चंडीगढ़ का जीएमएसएच-16 अस्‍पताल।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  1. कई अस्‍पतालों व डिस्‍पेंसरियों में अब खुलेगी सुबह 9 बजे से ओपीडी
  2. 16 अक्‍टूबर से 15 अप्रैल 2013 तक लागू रहेगा नया ओपीडी टाइम
  3. पीजीआई समेत कई अस्‍पतालों की आपीडी पहले की तरह होंगे संचालित

Chandigarh News: चंडीगढ़ के सरकारी अस्पतालों में अगर आप इलाज कराते हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। शहर के कई सरकारी अस्‍पतालों के ओपीडी के समय में बदलाव किया गया है। अब अस्‍पतालों के ओपीडी में मरीजों को नई समय सारिणी के अनुसार ही देखा जाएगा। चंडीगढ़ स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के अनुसार, सेक्टर-16 स्थित गवर्नमेंट मल्टी स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल (जीएमएसएच-16) सहित शहर की सभी डिस्पेंसरियों और सिविल अस्पतालों के ओपीडी के टाइमिंग में यह बदलाव किया गया।

बता दें कि, हर साल सर्दी का मौसम शुरू होते ही चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग मरीजों की सहुलियत के लिए समय सारिणी में बदलाव करता है। इस बार भी ओपीडी टाइम में बदलाव का आदेश जारी कर दिया गया है। यह आदेश 16 अक्‍टूबर से लागू हो जाएगा। जिसके बाद शहर के सभी सरकारी, सिविल अस्पताल और डिस्पेंसरियों का संचालन सुबह 9 बजे से शाम 3 बजे तक होगा। ओपीडी का पहले वाला यह टाइम 15 अप्रैल 2023 तक जारी रहेगा।

इन अस्‍पतालों के ओपीडी समय में नहीं हुआ बदलाव

ओपीडी टाइमिंग में किए गए इस बदलाव की जानकारी देते हुए चंडीगढ़ स्वास्थ्य निदेशक डॉ. सुमन सिंह ने बताया कि, 16 अक्‍टूबर से ओपीडी का नया टाइम टेबल लागू हो जाएगा। जिसके बाद जीएमएसएच-16, सिविल अस्पताल मनीमाजरा, सिविल अस्पताल सेक्टर-22, सिविल अस्पताल सेक्टर-45 और शहर की सभी डिस्पेंसरियों के ओपीडी में सुबह 9 बजे से मरीजों को देखा जाएगा। वहीं, ईएसआई डिस्पेंसरी सेक्टर-29, ईएसआई सेक्टर-23, यूटी सचिवालय व हाईकोर्ट डिस्पेंसरी में ओपीडी का संचालन पहले के तय समय यानी सुबह 8 से दोपहर दो बजे तक ही होगी।

इसी तरह पीजीआई चंडीगढ़ और जीएमएसएच-32 के ओपीडी टाइम में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। बता दें कि, चंडीगढ़ के कई अस्पतालों की ओपीडी टाइमिंग में गर्मी और सर्दी के अनुसार बदलाव किया जाता है। इन अस्‍पतलों में गर्मी के समय सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक और सर्दी में सुबह 9 से शाम 3 बजे तक ओपीडी में मरीजों का इलाज होता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article