चण्डीगढ़

Chandigarh: न्यू ईयर सेलिब्रेशन पर चंडीगढ़ पुलिस करेगी नाकाबंदी, शराब पीकर निकले तो पुलिस करेगी खातिरदारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 29, 2022, 04:00 PM IST

Chandigarh: शहर में न्यू ईयर सेलिब्रेशन को लेकर चंडीगढ़ पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। सेलिब्रेशन के दौरान किसी भी तरह के हुड़दंग, अपराध व हादसों को रोकने के लिए लिए हजारों पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। साथ ही रैपिड एक्‍शन फोर्स को भी अलर्ट रहने को कहा गया है। चंडीगढ़ पुलिस 31 दिसंबर की शाम से लेकर एक जनवरी की सुबह तक शहर की सभी प्रमुख सड़कों पर नाकेबंदी करेगी।

Image

वाहनों की जांच करती चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • हुड़दंग, अपराध व हादसों को रोकने के लिए हजारों पुलिसकर्मियों की तैनाती
  • थाना और ट्रैफिक पुलिस के साथ रैपिड एक्‍शन फोर्स भी रहेगी अलर्ट
  • शहर की सभी प्रमुख सड़कों पर रहेगी चंडीगढ़ पुलिस की खास नाकेबंदी

Chandigarh: चंडीगढ़ शहर में न्यू इयर पार्टी को ध्‍यान में रखकर अलर्ट जारी किया गया है। न्‍यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान किसी भी तरह के हुड़दंग, अपराध व हादसों को रोकने के लिए हजारों पुलिसकर्मियों की तैनाती के अलावा पुलिस की रैपिड एक्‍शन फोर्स को भी अलर्ट पर रहने को कहा गया है। चंडीगढ़ पुलिस 31 दिसंबर की शाम से लेकर एक जनवरी की सुबह तक शहर की सभी प्रमुख सड़कों पर नाकेबंदी करेगी। जिससे वाहनों की जांच कर शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले या हुड़दंग मचाने वाले लोगों को पकड़ा जा सके। साथ ही शहर के सभी पब, बार और डिस्‍को को भी निर्देश जारी कर शोर-शराबा और सुरक्षा का ख्याल रखने का निर्देश दिया गया है।

बता दें कि नए साल पर हरियाणा, पंजाब व हिमाचल से हजारों युवा न्‍यू ईयर मनाने के लिए चंडीगढ़ पहुंचते हैं। ऐसे लोगों पर पुलिस का खास ध्‍यान रहेगा। चंडीगढ़ एसएसपी मनीषा चौधरी ने बताया कि, अगर कोई सार्वजनिक क्षेत्र में शराब पीता या लापरवाही से ड्राइविंग करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। थाना पुलिस के अलावा वाहनों की जांच के लिए शहर में ट्रैफिक पुलिस भी अलग से नाके लगाएगी। थाना पुलिस नाके लगाकर शहर में लॉ एंड ऑर्डर मेंटेन करने का कार्य करेगी। चंडीगढ़ पुलिस अन्य राज्यों की पुलिस के साथ भी अपराधियों के इनपुट शेयर करेगी, ताकि आसानी से अपराधी को पकड़ा जा सके।

31 दिसंबर की रात व्हीकल फ्री जोन बनाया जाएगा

चंडीगढ़ पुलिस 31 दिसंबर की रात को शहर के कई प्रमुख स्थानों को व्हीकल फ्री जोन बनाएगी। इन स्थानों पर अगर कोई अपनी कार खड़ी करता है तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सेक्टर-11 इनर मार्केट रोड, सेक्टर-17 इनर मार्केट रोड, सेक्टर-22 और सेक्टर-10 लेयर वैली में वाहर से आने वाले लोग अपने वाहन पार्क नहीं कर सकेंगे। हालांकि इन सेक्‍टरों के स्‍थानीय लोग अपने वाहनों को यहां पार्क कर सकेंगे। इसके अलावा शहर में अरोमा लाइट पॉइंट से डिस्पेंसरी स्मॉल चौक तक और एलांते के साथ लगती सभी सड़कों पर वाहन पार्क करने पर रोक रहेगी। वहीं, शहर के सभी होटल, रेस्टोरेंट और पब-बार के आसपास भी पुलिस टीमों को तैनात किया जाएगा। जिससे शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों पर नकेल कसी जा सके।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article